केंद्र सरकार ने रेलवे के करीब 11 लाख 40 हजार कर्मचारियों को 78 दिन का प्रोडक्टिविटी लिंक्ड बोनस (PLB) देने की मंजूरी दी है। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कैबिनेट के फैसलों की जानकारी देते हुए बताया कि इस बोनस पर करीब 2,009 करोड़ रुपए खर्च होंगे। उन्होंने इसे रेलवे कर्मचारियों के लिए दिवाली का तोहफा बताया। केंद्रीय मंत्री के मुताबिक, कर्मचारियों की इसी मेहनत को देखते हुए बोनस देने का फैसला किया गया है। इससे करीब 11.40 लाख पात्र रेलवे कर्मचारियों को फायदा मिलेगा। वैष्णव ने कहा कि रेलवे कर्मचारी दिन-रात काम करते हैं। जब लोग अपने परिवार के साथ त्योहार मनाते हैं, तब भी रेलवे कर्मचारी अपनी ड्यूटी पर तैनात रहते हैं। वे रेलवे ट्रैक, इंजन और वर्कशॉप में काम करते हैं और अपनी जिम्मेदारियां निभाते हैं। यह खबर लगातार अपडेट की जा रही है…
