Homeमध्यप्रदेशभोपाल गैसकांड का कचरा जलाने वाली कंपनी में 3 धमाके:पीथमपुर में एक...

भोपाल गैसकांड का कचरा जलाने वाली कंपनी में 3 धमाके:पीथमपुर में एक किमी दूर तक आवाज गूंजी; झटके से घरों का सामान गिरने लगा

पीथमपुर औद्योगिक क्षेत्र के सेक्टर-2 में रामकी एनवायरो कंपनी में मंगलवार को तीन धमाके हुए। धमाकों की गूंज लगभग एक किलोमीटर दूर तक सुनाई दी, जिससे आसपास के ग्रामीण इलाकों में दहशत फैल गई। विस्फोटों की तीव्रता इतनी अधिक थी कि कंपनी के निकटवर्ती तारपुरा और बजरंगपुरा गांवों में लोगों ने झटके महसूस किए। ग्रामीणों ने बताया कि धमाकों के कारण उनके घरों में रखे बर्तन और टेलीविजन तक स्टैंड से नीचे गिर गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। एसपी बोले- धमाके के कारणों का पता लगाया जा रहा नगर पुलिस अधीक्षक रवि सोनेर ने बताया कि हम घटनास्थल की जांच कर रहे हैं। फिलहाल किसी भी व्यक्ति के घायल होने की खबर नहीं है। स्थिति नियंत्रण में है और धमाके के कारणों का पता लगाया जा रहा है। कंपनी ने भोपाल गैस कांड का जलाया था कचरा रामकी एनवायरो कंपनी का विवादों से पुराना नाता रहा है। पिछले साल यह कंपनी भोपाल गैस कांड के जहरीले कचरे को जलाने के कारण देशभर में चर्चा का विषय बनी थी। कचरा प्रबंधन और निपटान का कार्य करने वाली इस कंपनी में हुए इन धमाकों ने एक बार फिर औद्योगिक सुरक्षा मानकों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। खबर लिखे जाने तक, पुलिस और तकनीकी विशेषज्ञों की एक टीम कंपनी के अंदर धमाके के वास्तविक कारणों की पड़ताल में जुटी हुई है। वहीं इस मामले में अभी तक कंपनी का कोई पक्ष सामने नहीं आया है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here