Homeमध्यप्रदेशभोपाल के लाल परेड ग्राउंड पर ‘एक करोड़ अर्चन’:शरद पूर्णिमा पर रावतपुरा...

भोपाल के लाल परेड ग्राउंड पर ‘एक करोड़ अर्चन’:शरद पूर्णिमा पर रावतपुरा सरकार ने किया आयोजन; पीसीसी चीफ-डिप्टी सीएम सहित कई नेता पहुंचे

शरद पूर्णिमा पर सोमवार को भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में श्री राजराजेश्वरी कोटि हरिद्रा कुमकुम अर्चन का भव्य आयोजन हुआ। सद्गुरु देव रावतपुरा सरकार के सान्निध्य में हुए इस अनुष्ठान में हजारों श्रद्धालु शामिल हुए। आयोजन स्थल पर 20 हजार कलशों के ऊपर इतने ही दीपक सजाए गए, जिनकी रोशनी से पूरा पंडाल जगमगा उठा। मां राजराजेश्वरी को अर्पित की जाने वाली पूजन और हवन सामग्री देश के अलग-अलग राज्यों के साथ नेपाल से भी मंगवाई गई थी। अनुष्ठान में करीब 238 प्रकार की सामग्री का उपयोग किया गया। आयोजन में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला, मंत्री गोविंद सिंह राजपूत, प्रहलाद सिंह पटेल, विश्वास सारंग, विधायक रामेश्वर शर्मा और सांसद आलोक शर्मा सहित कई जनप्रतिनिधि शामिल हुए। श्रद्धालुओं ने मां राजराजेश्वरी की आराधना कर प्रदेश और देश में सुख-शांति व समृद्धि की कामना की। जीतू पटवारी बोले- अद्भुत और अकल्पनीय दृश्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने आयोजन को अद्भुत और अकल्पनीय बताया। उन्होंने कहा कि उन्होंने जीवन में पहली बार इतना विशाल और मनोहर आयोजन देखा है। ऐसे अनुष्ठान का हिस्सा बनकर हजारों लोगों ने प्रदेश और देश की सुख-शांति व समृद्धि की कामना की। यह प्राचीन भारतीय परंपरा, सभ्यता और अध्यात्म का प्रतीक है। आयोजन का दृश्य देखकर वे अभिभूत हैं। महापौर मालती राय ने जताया आभार भोपाल की महापौर मालती राय ने कहा कि मां राजराजेश्वरी के इस विशाल पूजन आयोजन के जरिए भोपाल की जनता को उनका आशीर्वाद प्राप्त करने का सौभाग्य मिला है। उन्होंने कहा कि भोपाल की धरती को इस आयोजन के लिए चुना जाना शहर के लिए गौरव की बात है। उन्होंने मां राजराजेश्वरी के प्रतिआभार व्यक्त किया। देशभर से मंगाई पूजन सामग्री आयोजन में मां राजराजेश्वरी को अर्पित करने के लिए विशेष पूजन और हवन सामग्री जुटाई गई थी। आयोजकों के अनुसार, करीब 238 तरह की सामग्री का उपयोग किया गया। सामग्री देश के विभिन्न राज्यों और पड़ोसी देश नेपाल से मंगवाई गई। श्रद्धालुओं को पूजन सामग्री अपने साथ लाने की जरूरत नहीं थी। आयोजन के दौरान यातायात डायवर्ट किया गया कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने के कारण लाल परेड ग्राउंड और आसपास के मार्गों पर यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया था। दोपहर 3 बजे से ही कई रास्तों पर डायवर्जन लागू किया गया। एमपी नगर और हबीबगंज से वीआईपी रोड, पॉलिटेक्निक और एयरपोर्ट जाने वाले वाहनों के लिए लिंक रोड नंबर-1, रोशनपुरा, बाणगंगा और पॉलिटेक्निक मार्ग तय किया गया था। हमीदिया रोड से रोशनपुरा की ओर जाने वाले यात्री और व्यावसायिक वाहनों को संगम तिराहा, बजरिया, 80 फीट रोड, अशोका गार्डन, प्रभात चौराहा, सुभाष ओवरब्रिज, डीबी मॉल और बोर्ड ऑफिस होकर निकलने की व्यवस्था की गई थी। संगम टॉकीज तिराहा, भारत टॉकीज चौराहा, लिली तिराहा, जिन्सी चौराहा, एमपी नगर चौराहा, रोशनपुरा और मछली घर क्षेत्र में जरूरत के अनुसार यातायात डायवर्ट किया गया। एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड जैसे आपातकालीन वाहनों को प्रतिबंध से छूट दी गई थी। रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट के लिए वैकल्पिक रास्ते भोपाल रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-6 और नादरा बस स्टैंड जाने वाले वाहनों के लिए पॉलिटेक्निक, रेतघाट, रॉयल मार्केट और हमीदिया रोड का रास्ता तय किया गया था। प्लेटफॉर्म नंबर-1 जाने वाले वाहनों को सुभाष ओवरब्रिज, प्रभात चौराहा और 80 फीट रोड से जाने की सलाह दी गई थी। एयरपोर्ट और वीआईपी रोड की ओर जाने वाले वाहनों के लिए लिंक रोड नंबर-1 और बाणगंगा मार्ग निर्धारित किया गया था।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here