Homeमध्यप्रदेशमऊगंज में बाइक को स्कॉर्पियो ने 300 मीटर तक घसीटा:रीवा-हनुमना हाईवे पर...

मऊगंज में बाइक को स्कॉर्पियो ने 300 मीटर तक घसीटा:रीवा-हनुमना हाईवे पर तीन युवक गंभीर घायल; स्कॉर्पियो पर लिखा था ‘आरटीओ चेक पॉइंट रीवा-1’

मऊगंज जिले के लौर थाना क्षेत्र में रीवा-हनुमना हाईवे पर मंगलवार शाम स्कॉर्पियो ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद चालक बाइक को करीब 300 मीटर तक घसीटते हुए ले गया। हादसे में बाइक सवार 3 युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्कॉर्पियो पर ‘आरटीओ चेक पॉइंट रीवा-1’ लिखा था। हादसे के बाद चालक गाड़ी समेत मौके से फरार हो गया। पुलिस के मुताबिक, स्कॉर्पियो (MP 20 CF 1717) हनुमना की तरफ से आ रही थी। उसने पलिया मोड़ के पास बाइक (MP 17 NC 3704) को टक्कर मार दी। बाइक पर पटपरा गांव के दिनेश केबट (18), संदीप केबट (19) और मनीष कोल (24) सवार थे। तीनों रघुनाथगंज से अपने घर लौट रहे थे। प्राथमिक इलाज के बाद रीवा रेफर हादसे की सूचना मिलने पर डायल 112 की टीम घायलों को सिविल अस्पताल मऊगंज लेकर पहुंची। डॉक्टर सुदीप तिवारी ने बताया कि दिनेश के सिर में गंभीर चोट आई है और पैर में फ्रैक्चर है। प्राथमिक इलाज के बाद तीनों घायलों को संजय गांधी अस्पताल, रीवा रेफर कर दिया गया। यह हुए हैं घायल… सरपंच प्रतिनिधि ने अस्पताल पहुंचकर की मदद घटना की जानकारी मिलते ही ग्राम पंचायत पटपरा के सरपंच प्रतिनिधि कुमर बहादुर सिंह अस्पताल पहुंचे। घायलों के परिजन वहां मौजूद नहीं थे, इसलिए उन्होंने इलाज और घायलों को रीवा भेजने की व्यवस्था में मदद की। वाहन और चालक की तलाश पुलिस ने वाहन नंबर के आधार पर जांच शुरू कर दी है। स्कॉर्पियो पर लिखे ‘आरटीओ चेक पॉइंट रीवा-1’ के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है। हादसे के बाद फरार चालक की तलाश की जा रही है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here