Homeमध्यप्रदेशभोपाल में हार्ड लैंडिंग के बाद इंडिगो की फ्लाइट कैंसिल:शिवराज सिंह चौहान...

भोपाल में हार्ड लैंडिंग के बाद इंडिगो की फ्लाइट कैंसिल:शिवराज सिंह चौहान भी जाने वाले थे दिल्ली; तकनीकी जांच में उड़ने लायक नहीं मिली

भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट पर मंगलवार को दिल्ली जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट की हार्ड लैंडिंग के बाद विमान की तकनीकी जांच की गई। जांच में विमान को उड़ान के लिए अनुपयुक्त पाया गया, जिसके बाद फ्लाइट कैंसिल कर दी गई। यात्रियों को दूसरी फ्लाइट से दिल्ली भेजने की व्यवस्था की जाएगी। तकनीकी जांच में उड़ान के लिए अनुपयुक्त मिला विमान एयरपोर्ट अधिकारियों के अनुसार, हार्ड लैंडिंग के बाद विमान की जांच करना निर्धारित प्रक्रिया का हिस्सा है। यदि पायलट को लगता है कि विमान रनवे पर अपेक्षा से अधिक जोर से उतरा है, तो इसकी जानकारी इंजीनियरिंग टीम को दी जाती है। इसके बाद विमान की तकनीकी जांच की जाती है। जरूरी प्रक्रियाएं पूरी होने और अनुमति मिलने के बाद ही विमान दोबारा उड़ान भर सकता है। शिवराज सिंह चौहान भी जाने वाले थे इस फ्लाइट से केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और भारतीय जनता पार्टी के सोशल मीडिया के राष्ट्रीय संयोजक दीपक म्हस्के के भी दिल्ली जाने की जानकारी है। फ्लाइट कैंसिल होने से दिल्ली जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शाम 4:30 बजे उड़ान की जानकारी फ्लाइट के शाम 4:30 बजे रवाना होने की जानकारी दी गई थी। हालांकि, तकनीकी जांच में विमान को उड़ान के लिए अनुपयुक्त पाए जाने के बाद फ्लाइट कैंसिल कर दी गई। यात्रियों को अगली उपलब्ध फ्लाइट से दिल्ली भेजा जाएगा।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here