कटनी में मंगलवार सुबह आयकर विभाग की टीम ने भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष चमनलाल आनंद के माधव नगर स्थित घर और उनकी सॉ मिल पर एक साथ कार्रवाई की। अधिकारियों की टीम दोनों ठिकानों पर दस्तावेजों और वित्तीय रिकॉर्ड की जांच कर रही है। सुरक्षा के लिए स्थानीय पुलिस और हथियारबंद जवान तैनात किए गए हैं। कई घंटे से दस्तावेजों की जांच जानकारी के अनुसार, 6 से अधिक आयकर अधिकारी सुबह चमनलाल आनंद के आवास और सॉ मिल पहुंचे। टीम फर्म के वित्तीय रिकॉर्ड, अकाउंट और स्टॉक की जांच कर रही है। व्यावसायिक संपत्तियों से जुड़े दस्तावेजों की भी पड़ताल की जा रही है। घर के बाहर सुरक्षा बल तैनात कार्रवाई के दौरान आवास के मुख्य द्वार पर केंद्रीय सुरक्षा बलों और स्थानीय पुलिस के जवान तैनात किए गए हैं। बाहरी लोगों के प्रवेश पर रोक लगाई गई है। जानकारी के मुताबिक, जांच दल घर में मौजूद नकदी, आभूषण और अन्य कीमती सामान का मिलान भी कर रहा है। विभाग की ओर से आधिकारिक बयान नहीं फिलहाल आयकर विभाग की कार्रवाई के कारणों और जांच में मिली सामग्री को लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। दस्तावेजों की जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
