Homeमध्यप्रदेश'भास्कर समाधान' का असर… 40 साल पुरानी ड्रेनेज लाइन बनी:पार्षद अभिषेक बबलू...

‘भास्कर समाधान’ का असर… 40 साल पुरानी ड्रेनेज लाइन बनी:पार्षद अभिषेक बबलू शर्मा बने आज के ‘पब्लिक स्टार’; आप भी पोस्ट करें अपनी समस्या

दैनिक भास्कर एप का ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट शहर की समस्याओं को जिम्मेदारों तक पहुंचाने का प्रभावी माध्यम बनता जा रहा है। लोग अपनी शिकायतें इस मंच पर पोस्ट कर रहे हैं, जिन पर कई मामलों में त्वरित समाधान और सकारात्मक कार्रवाई देखने को मिल रही है। (आमजन से जुड़ी समस्याएं और अपने क्षेत्र की जमीनी हकीकत साझा करने के लिए यहां क्लिक करें…) वार्ड-81 के पार्षद अभिषेक बबलू शर्मा बने आज के ‘पब्लिक स्टार’ वार्ड 81 के सत्यदेव नगर निवासी आनंद दुबे ने ‘भास्कर समाधान’ पर शिकायत दर्ज कराई थी कि छत्रपति शिवाजी महाराज गार्डन में लगे कई ऊंचे पेड़ तेज हवाओं के कारण झुक रहे हैं। उन्होंने आशंका जताई थी कि समय रहते पेड़ों की कटाई-छंटाई नहीं की गई तो बड़ा हादसा हो सकता है। शिकायत सामने आते ही आज के ‘पुब्लिक स्टार’ पार्षद अभिषेक बबलू शर्मा ने तुरंत संज्ञान लिया और संबंधित अमले को निर्देशित कर पेड़ों की आवश्यक कटाई-छंटाई करवाकर समस्या का समाधान कराया। एप से लोगों को मिल रहा समाधान देव नगर: 40 साल पुरानी ड्रेनेज लाइन का हुआ निर्माण वार्ड 45, देव नगर निवासी किशन कुशवाह ने “भास्कर समाधान” पर समस्या पोस्ट की थी। उन्होंने लिखा था कि मकान नंबर 14 के पीछे ड्रेनेज लाइन 40 साल पुरानी हो चुकी है और पाइप पूरी तरह खराब हो गया है। गंदगी फैलने से बच्चे बीमार पड़ रहे हैं। कई बार शिकायत की गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। मामला “भास्कर समाधान” पर आने के बाद वार्ड 45 की पार्षद सोनिला मिमरोट ने संज्ञान लिया और नई पाइप लाइन डलवाकर समस्या का समाधान कराया। सुखदेव नगर: बगीचे की गंदगी दूर, रहवासियों को राहत वार्ड 4, सुखदेव नगर स्थित व्यंकटेश नगर मेन गार्डन के रहवासियों ने “भास्कर समाधान” पर समस्या पोस्ट की थी। उन्होंने लिखा था कि बगीचे में जगह-जगह कूड़ा पड़ा है, कई दिनों से सफाई नहीं हुई है और पेड़-पौधों को पानी न मिलने से वे सूख रहे हैं। साथ ही शाम के समय असामाजिक तत्वों की मौजूदगी से कॉलोनी का एकमात्र बगीचा भी सुरक्षित नहीं रहा। मामला “भास्कर समाधान” पर आने के बाद वार्ड 4 की पार्षद बरखा नितिन मालू ने संज्ञान लिया और संबंधित अमले के माध्यम से बगीचे की सफाई करवाकर समस्या का समाधान कराया। टूटे चैम्बर और गंदगी से इंदौरवासी परेशान, समाधान का इंतेजार सदर बाजार: सीवर लाइन चेंबर का ढक्कन टूटा वार्ड 8 सदर बाजार निवासी रईस मंसूरी ने ‘भास्कर समाधान’ में समस्या पोस्ट की है। उन्होंने लिखा कि जूना रिसाला, जाकिर हुसैन के पास सीवर लाइन चेंबर का ढक्कन टूटा हुआ है, जिसकी वजह से नाली चोक हो रही है। कई बार शिकायत के बाद भी ढक्कन नहीं बदला गया। यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो गंदगी और बीमारी का खतरा बढ़ सकता है। श्री यंत्र नगर: 9 महीने से गिरा पड़ा बिजली पोल वार्ड 77 श्री यंत्र नगर निवासी शिव मनावरे ने “भास्कर समाधान” पर शिकायत पोस्ट की है। उन्होंने लिखा कि सेक्टर बी स्थित 126 खामधेनु पार्क के पास बिजली का खंभा पिछले 9 महीने से गिरा हुआ है। तारें जमीन पर बिखरी पड़ी हैं, जिससे किसी को भी करंट लगने का खतरा बना हुआ है। समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो बड़ा हादसा हो सकता है। बड़ी भमोरी: वर्षों से टूटा पड़ा डीपी बॉक्स, हादसे का खतरा न्यू देवास रोड स्थित भमोरी प्लाजा के पास फुटपाथ पर लगा डीपी बॉक्स कई वर्षों से क्षतिग्रस्त अवस्था में पड़ा है। उसका ढक्कन टूटा होने के कारण राहगीरों और स्थानीय रहवासियों के लिए दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। इस समस्या को ‘भास्कर समाधान’ पर पोस्ट कर विजयनगर जोन के विद्युत विभाग के अधिकारियों से डीपी बॉक्स की जल्द मरम्मत कराने की मांग की गई है। वार्ड 8: खुली नाली में कूड़े का अंबार, सड़क पर जमा होता है पानी वार्ड 8 के रहवासियों ने “भास्कर समाधान” पर शिकायत पोस्ट की है। जूना रिसाला, जाकिर हुसैन कम्युनिटी हॉल, संजीवनी क्लिनिक के सामने वाली नाली लंबे समय से खुली पड़ी है। लोग इसमें कूड़ा डालते रहते हैं, जिससे हमेशा गंदगी बनी रहती है। नाली का पानी सड़क पर जमा हो जाता है। रहवासियों ने नाली ढकने की मांग की है, नहीं तो बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है। पब्लिक को आवाज देने का सबसे बड़ा डिजिटल प्लेटफॉर्म दैनिक भास्कर एप का ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देश का पहला ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी अपने इलाके से जुड़ी सिविक समस्याएं सीधे पोस्ट कर सकते हैं। यह लोगों को अपनी बात प्रशासन तक पहुंचाने का प्रभावी माध्यम बन चुका है। एप को यूजर्स के लिए सरल बनाया गया है और इसमें कई नए फीचर्स भी जोड़े गए हैं। समस्या का समाधान होने पर यूजर्स इसकी जानकारी भी अपडेट कर सकते हैं। अधिकारी भी बता सकेंगे, क्या कार्रवाई की दैनिक भास्कर के इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपनी कार्रवाई की जानकारी साझा कर सकेंगे। शिकायत सीधे संबंधित विभाग तक पहुंचेगी। अधिकारी मैप पर उसकी लोकेशन देख सकेंगे और समाधान होने पर शिकायतकर्ता को एप के माध्यम से इसकी जानकारी दे सकेंगे। आवश्यकता पड़ने पर वे शिकायतकर्ता से सीधे संपर्क भी कर सकेंगे। ‘भास्कर समाधान’ बदलाव की दिशा में सकारात्मक पहल ‘भास्कर समाधान’ बदलाव की दिशा में एक सकारात्मक पहल है। इसका उद्देश्य शहर के हर कोने से लोगों की समस्याओं को रियल टाइम में प्रशासन तक पहुंचाना है, ताकि आमजन और प्रशासन के बीच बेहतर संवाद स्थापित हो सके। यह मंच लोगों को अपनी बात सीधे रखने और जिम्मेदार विभागों को समाधान के लिए प्रेरित करने का काम कर रहा है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here