Homeमध्यप्रदेश“भास्कर समाधान” का असर… सार्वजनिक शौचालय की सफाई हुई:पार्षद विमलेश सिंह ठाकुर...

“भास्कर समाधान” का असर… सार्वजनिक शौचालय की सफाई हुई:पार्षद विमलेश सिंह ठाकुर बने ‘पब्लिक स्टार’; अपनी समस्या पोस्ट करने के लिए खबर में दी लिंक पर क्लिक करें

भोपाल के अलग-अलग वार्डों से सामने आ रही जनसमस्याओं के समाधान में दैनिक भास्कर एप का ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट लगातार प्रभावी साबित हो रहा है। इस मंच के जरिए लोग अपनी समस्याएं सीधे जिम्मेदार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों तक पहुंचा रहे हैं। शिकायत पोस्ट होते ही कई मामलों में त्वरित कार्रवाई भी देखने को मिल रही है, जिससे लोगों को राहत मिल रही है। (आमजन से जुड़ी जनसमस्या और शहर की जमीनी हकीकत को पोस्ट करने वाले जिम्मेदार नागरिक बनें। यहां क्लिक करें…) वार्ड 44 के पार्षद विमलेश सिंह ठाकुर बने आज के ‘पब्लिक स्टार’ वार्ड 44 के सुभाष नगर श्मशान घाट में बच्चों के दफन स्थल की अव्यवस्था और गंदगी को लेकर शिकायतकर्ता रोहित सिंह ने ‘भास्कर समाधान’ पर शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि दफन स्थल की स्थिति बेहद खराब है, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शिकायत भास्कर समाधान पर सामने आते ही वार्ड 44 के पार्षद विमलेश सिंह ठाकुर ने तत्काल संज्ञान लिया और संबंधित अधिकारियों से व्यवस्था दुरुस्त कराकर समस्या का समाधान कराया। एप से लोगों को मिल रहा समाधान गौतम नगर: सार्वजनिक शौचालय की सफाई हुई, बदबू से मिली राहत वार्ड 58 के गौतम नगर निवासी सतीश कुमार गुप्ता ने ‘भास्कर समाधान’ पर शिकायत पोस्ट की थी। उन्होंने लिखा था कि गौतम नगर मार्केट के सार्वजनिक शौचालय में गंदगी और बदबू से व्यापारी व आम लोग परेशान थे। शिकायत भास्कर समाधान पर सामने आते ही वार्ड 58 के मौजूदा पार्षद राकेश यादव ने संज्ञान लिया और शौचालय की सफाई कराकर समस्या का समाधान कराया। जलभराव, गंदगी और सुरक्षा संबंधी समस्याओं से जूझ रहे इंदौरवासी, समाधान का इंतजार वार्ड 76: नाले में कचरे का अंबार, गंदगी से लोग परेशान वार्ड 76 के पीबीजीएम कॉलेज क्षेत्र निवासी आकाश मालवीय ने ‘भास्कर समाधान’ पर शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने लिखा कि नाले में बड़ी मात्रा में कचरा जमा होने से गंदगी फैल रही है। बारिश के दौरान पानी की निकासी प्रभावित हो रही है और क्षेत्र में बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। वार्ड 84: बदहाल सड़क और सीवेज से बढ़ी परेशानी वार्ड 84 के इंडस टाउन फेज-5 निवासी जीतेन्द्र शर्मा ने ‘भास्कर समाधान’ पर शिकायत पोस्ट की है। उन्होंने लिखा कि क्षेत्र की सड़कें जर्जर हैं और जगह-जगह गड्ढों में पानी भरा है। सीवेज व्यवस्था भी खराब हो चुकी है, जिससे गंदगी फैल रही है। बरसात में लोगों का निकलना मुश्किल हो गया है, लेकिन अब तक स्थायी समाधान नहीं हुआ। वार्ड 46: एक साल से बंद स्ट्रीट लाइट, अंधेरे में गुजर रही रातें वार्ड 46 के अरेरा कॉलोनी निवासी सत्या कुशवाहा ने ‘भास्कर समाधान’ पर शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने लिखा कि बिट्टन चौराहा क्षेत्र की स्ट्रीट लाइट पिछले एक साल से बंद पड़ी है। कई बार शिकायत करने के बाद भी मरम्मत नहीं हुई, जिससे रात के समय लोगों को परेशानी और दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। वार्ड 52: सड़क धंसने से हादसे का खतरा वार्ड 52 से शिकायतकर्ता ए. के. सक्सेना ने ‘भास्कर समाधान’ पर शिकायत पोस्ट की है। उन्होंने लिखा कि वाइसराय पार्क में मंदिर के सामने सड़क धंसने से बड़ा गड्ढा बन गया है। साथ ही स्ट्रीट लाइट भी बंद है, जिससे रात में दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। पब्लिक को आवाज देने का सबसे बड़ा डिजिटल प्लेटफॉर्म दैनिक भास्कर एप पर भास्कर समाधान सेगमेंट देश का पहला ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी खुद अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू पोस्ट कर सकते हैं। यह पब्लिक को आवाज देने का सबसे बड़ा माध्यम बना है। एप को यूजर्स के लिए भी काफी आसान बनाया गया है और नए फीचर्स जोड़े गए हैं। किसी समस्या का समाधान होने पर यूजर्स बता सकते हैं कि उनकी शिकायत दूर कर दी गई है। अधिकारी बता सकेंगे, क्या एक्शन लिया दैनिक भास्कर के इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपना एक्शन बता सकेंगे। शिकायत जिस विभाग से संबंधित है, वह अब सीधे उसके अधिकारियों तक पहुंचेगी। इसके बाद अधिकारी उस लोकेशन को मैप पर देख सकेंगे। यदि उन्होंने समाधान कर दिया है, तो शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी एप के जरिए ही दे सकेंगे या बता सकेंगे कि अभी काम जारी है। अधिकारी चाहें तो जिस यूजर ने शिकायत की है, उसे भी कॉल कर सकेंगे। यूजर बता सकते हैं, समाधान हो गया एप को यूजर्स के लिए भी काफी आसान बनाया गया है और नए फीचर्स जोड़े गए हैं। किसी समस्या का समाधान होने पर यूजर्स बता सकते हैं कि उनकी शिकायत दूर कर दी गई है। भास्कर समाधान सेगमेंट बदलाव लाने की दिशा में एक सकारात्मक पहल है। इसके पीछे भास्कर एप की सोच यही है कि शहर के हर कोने से लोगों की समस्याएं प्रशासन तक रियल टाइम पहुंचें, ताकि आमजन और प्रशासन के बीच एक सेतु बन सके। लोग सीधे अपनी बात कह सकें। ऐसे में सरकार और अधिकारियों को चाहिए कि वे इन पोस्ट को सकारात्मक रूप से लें और समाधान का रास्ता चुनें।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here