Homeमध्यप्रदेश'भास्कर समाधान' का असर… पंचवटी कॉलोनी की रोड हुई साफ:पार्षद राजेश चौकसे...

‘भास्कर समाधान’ का असर… पंचवटी कॉलोनी की रोड हुई साफ:पार्षद राजेश चौकसे बने आज के पब्लिक स्टार; अपनी कॉलोनी की समस्या यहां पोस्ट करें

भोपाल के अलग-अलग वार्डों से सामने आ रही जनसमस्याओं के समाधान में दैनिक भास्कर एप का ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट लगातार प्रभावी साबित हो रहा है। इस मंच के जरिए लोग अपनी समस्याएं सीधे जिम्मेदार अधिकारियों तक पहुंचा रहे हैं और कई मामलों में त्वरित कार्रवाई भी देखने को मिल रही है। (आमजन से जुड़ी जनसमस्या और शहर की जमीनी हकीकत को पोस्ट करने के लिए यहां क्लिक करें…) वार्ड 62 के पार्षद राजेश चौकसे बने आज के ‘पब्लिक स्टार’ वार्ड 62 से नर्मदा जल, स्ट्रीट लाइट और पानी से जुड़ी अन्य समस्याएं पोस्ट हुईं। इन शिकायतों पर वार्ड के पार्षद और आज के ‘पब्लिक स्टार’ राजेश चौकसे ने संज्ञान लिया। उनके क्षेत्र के एक शिकायतकर्ता विरेंद्र सेन ने लिखा था कि नर्मदा जल 15 दिन से नहीं आ रहा है। सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत करने पर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। जब उन्होंने “भास्कर समाधान” पर शिकायत की, तो पार्षद राजेश चौकसे ने संज्ञान लिया और समस्या का समाधान कराया। आमजन की समस्याओं का हो रहा समाधान… वार्ड 79: पंचवटी कॉलोनी की रोड हुई साफ वार्ड 79 के निवासी चंद्रप्रकाश श्रीवास्तव ने समस्या पोस्ट की थी। उन्होंने लिखा था कि पंचवटी कॉलोनी के कई रहवासी रोड पर कचरा फेंकते हैं, जिससे पूरी सड़क गंदी पड़ी है। इससे नाली तक जाम हो रही है। मामला “भास्कर समाधान” पर आने के बाद संबंधित अमले ने संज्ञान लिया। पूरी रोड की सफाई हुई, जिसकी पुष्टि स्वयं शिकायतकर्ता द्वारा की गई। बंद स्ट्रीट लाइट, जर्जर आंगनबाड़ी और गंदगी से इंदौर के रहवासी परेशान वार्ड 54: नाले के ऊपर की सड़क टूटी, हादसे का डर
वार्ड 54 के निवासी संतोष मलिक ने “भास्कर समाधान” पर समस्या पोस्ट की। उन्होंने लिखा कि संजय नगर में नए एनआरआई स्कूल के सामने की सड़क के नीचे नाला मौजूद है। भारी मालवाहक वाहन खड़े होने से सड़क का एक हिस्सा टूट गया है। अज्ञात लोग उससे निकले सरिए काटकर ले जा रहे हैं। यदि जल्द रखरखाव नहीं हुआ तो बड़ा हादसा हो सकता है। वार्ड 83: बीडीए ने सीवेज लाइन डालने में घर का रैंप तोड़ा
वार्ड 83 के निवासी ऋषि कटयाल ने बीडीए से जुड़ी समस्या पोस्ट की। उन्होंने लिखा कि पिछले 20 दिनों से सीवेज पाइपलाइन डालने के लिए सड़क की खुदाई का काम रुका हुआ है, जिसकी वजह से आने-जाने का रास्ता बंद पड़ा है। यही नहीं, काम करने वालों ने घर के आगे का रैंप तक तोड़ दिया है। पास में एक बड़ा गड्ढा भी खुला छोड़ रखा है। रहवासी इस स्थिति से काफी परेशान हैं। वार्ड 54: रोड पर मलबे और बालू का ढेर, सड़क जाम
वार्ड 54 के एक निवासी ने अपनी पहचान गोपनीय रखते हुए समस्या पोस्ट की। उन्होंने लिखा कि विवेकानंद नगर में रोड पर एक तरफ मलबा और दूसरी तरफ बालू का ढेर लगा हुआ है, जिससे सड़क जाम हो गई है। क्षेत्र में रहने वाले लोग काफी परेशान हैं। वाहनों का निकलना मुश्किल हो गया है। वार्ड 83: दानिश रोड की स्ट्रीट लाइट 15 दिन से बंद
वार्ड 83 के निवासी सतीश पवार ने स्ट्रीट लाइट से जुड़ी समस्या पोस्ट की। उन्होंने लिखा कि पिछले 15 दिनों से सीआई स्क्वायर से बंसल तक बनी फोर लेन रोड की स्ट्रीट लाइट बंद पड़ी है। यहां से प्रतिदिन हजारों लोग गुजरते हैं। इस लाइट का सुधार कार्य जल्द होना चाहिए। पब्लिक को आवाज देने का सबसे बड़ा डिजिटल प्लेटफॉर्म दैनिक भास्कर एप पर भास्कर समाधान सेगमेंट देश का पहला ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी खुद अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू पोस्ट कर सकते हैं। यह पब्लिक को आवाज देने का सबसे बड़ा माध्यम बना है। एप को यूजर्स के लिए भी काफी आसान बनाया गया है और नए फीचर्स जोड़े गए हैं। किसी समस्या का समाधान होने पर यूजर्स बता सकते हैं कि उनकी शिकायत दूर कर दी गई है। अधिकारी बता सकेंगे, क्या एक्शन लिया दैनिक भास्कर के इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपना एक्शन बता सकेंगे। शिकायत जिस विभाग से संबंधित है, वह अब सीधे उसके अधिकारियों तक पहुंचेगी। इसके बाद अधिकारी उस लोकेशन को मैप पर देख सकेंगे। यदि उन्होंने समाधान कर दिया है, तो शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी एप के जरिए ही दे सकेंगे या बता सकेंगे कि अभी काम जारी है। अधिकारी चाहें तो जिस यूजर ने शिकायत की है, उसे भी कॉल कर सकेंगे। यूजर बता सकते हैं, समाधान हो गया एप को यूजर्स के लिए भी काफी आसान बनाया गया है और नए फीचर्स जोड़े गए हैं। किसी समस्या का समाधान होने पर यूजर्स बता सकते हैं कि उनकी शिकायत दूर कर दी गई है। भास्कर समाधान सेगमेंट बदलाव लाने की दिशा में एक सकारात्मक पहल है। इसके पीछे भास्कर एप की सोच यही है कि शहर के हर कोने से लोगों की समस्याएं प्रशासन तक रियल टाइम पहुंचें, ताकि आमजन और प्रशासन के बीच एक सेतु बन सके। लोग सीधे अपनी बात कह सकें। ऐसे में सरकार और अधिकारियों को चाहिए कि वे इन पोस्ट को सकारात्मक रूप से लें और समाधान का रास्ता चुनें।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here