शहर के विभिन्न इलाकों से भास्कर समाधान पर एक बार फिर नागरिक सुविधाओं से जुड़ी कई शिकायतें सामने आई हैं। दैनिक भास्कर एप के ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट से इन जनसमस्याओं का त्वरित निराकरण भी देखने को मिल रहा है। बिजली, सड़क, जलभराव और सफाई से जुड़ी शिकायतों के बीच इसका एक और उदाहरण भोपाल से सामने आया है। (आमजन से जुड़ी जनसमस्या और शहर की जमीनी हकीकत को पोस्ट करने के लिए यहां क्लिक करें।) देवांशु कसाना बने आज के “पब्लिक स्टार” धन्वंतरी रोड, नेहरू नगर के निवासी मुकेश अहिरवार ने ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट पर पोस्ट करते हुए अपनी शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने पोस्ट में लिखा था कि इलाके में नियमित साफ-सफाई नहीं हो रही है और जिम्मेदार लोग फोन तक नहीं उठाते। पूरी सड़क पर सीवेज का गंदा पानी जमा हो रहा था और कचरा फैला हुआ था, जिससे स्थानीय रहवासियों को आने-जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था और बीमारी फैलने का डर बना हुआ था। जैसे ही यह शिकायत ‘भास्कर समाधान’ एप पर पोस्ट हुई, वार्ड क्रमांक 29 के पार्षद देवांशु कसाना ने मामले को तुरंत संज्ञान में लिया। उनकी निगरानी में निगम कर्मियों ने सड़क पर फैले कचरे को साफ करवाया और सीवेज के गंदे पानी के जमाव की समस्या को पूरी तरह दुरुस्त किया। समस्या का सफल निराकरण होने के बाद पार्षद ने खुद एप पर इसकी पुष्टि की। जीवन विहार कॉलोनी: कचरा समस्या का समाधान, इलाका हुआ साफ भोपाल की जीवन विहार कॉलोनी, कोटरा सुल्तानाबाद के निवासी अनिरुद्ध ने ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट पर क्षेत्र में कचरा फेंके जाने की समस्या पोस्ट की थी। समस्या ‘भास्कर समाधान’ पर पोस्ट होने के बाद संबंधित टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर सफाई करवाई और कचरा वाहन से पूरा कचरा साफ कर दिया, जिससे इलाका अब साफ हो गया है। शिकायतकर्ता अनिरुद्ध ने खुद पुष्टि की है कि इस समस्या का समाधान हो चुका है। भोपाल के अलग-अलग इलाकों से लोग पोस्ट कर रहे हैं समस्याएं… महोली: नाले की सफाई नहीं, घरों तक आ रहा गंदा पानी भोपाल के भानपुर कोठा मार्ग, महोली विलेज निवासी कुन्ती ने ‘भास्कर समाधान’ पर शिकायत की कि उनके मोहल्ले में कचरा नहीं उठाया जा रहा है। इसके साथ नाली और सड़क की सफाई भी नहीं हो रही है। रोड पर गंदा पानी भरा रहता है और बच्चे स्कूल जाते समय गंदे पानी में से निकलते हैं। उन्होंने जल्द समाधान करने की मांग की है। शिव नगर: स्ट्रीट लाइट नहीं लगी, चोरी का खतरा भोपाल के शिव नगर फेज 3, अनंत नगर कॉलोनी निवासी सुरेश राय ने बताया कि उनके मोहल्ले में अभी तक स्ट्रीट लाइट नहीं लगी है। रात में अंधेरा रहने के कारण चोरी होने का खतरा भी बना रहता है। गोविंदपुरा: सीवरेज खुदाई के बाद सड़क खराब भारती निकेतन, गोविंदपुरा निवासी विजयंत पाटीदार ने शिकायत की कि सीवरेज लाइन के काम के दौरान बनाए गए चैंबर के आसपास मिट्टी ठीक से नहीं भरी गई। बारिश होने पर मिट्टी बैठ जाती है, जिससे आने-जाने में परेशानी हो रही है। राजा भोज कॉलोनी: 6 महीने से खराब स्ट्रीट लाइट राजा भोज कॉलोनी, गांधी नगर निवासी विकास सिंह ने बताया कि 6 महीने से स्ट्रीट लाइट खराब पड़ी है। BDA ऑफिस भोपाल को कई बार उन्होंने शिकायत भी की, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। उन्हें जल्द समाधान होने का इंतजार है। पब्लिक को आवाज देने का सबसे बड़ा डिजिटल प्लेटफॉर्म दैनिक भास्कर एप का ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट शहरवासियों के लिए अपनी आवाज उठाने का सबसे प्रभावी माध्यम बन गया है। इसके जरिए कोई भी नागरिक अपने इलाके की समस्या फोटो और लोकेशन के साथ पोस्ट कर सकता है। शिकायत सीधे संबंधित विभाग और अधिकारियों तक पहुंचती है, जिससे समाधान की प्रक्रिया तेज होती है। अधिकारी बता सकेंगे, क्या एक्शन लिया दैनिक भास्कर के इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपना एक्शन अपडेट कर सकेंगे। शिकायत जिस विभाग से संबंधित होगी, वह सीधे उसके अधिकारियों तक पहुंचेगी। अधिकारी लोकेशन देखकर कार्रवाई कर सकेंगे और शिकायतकर्ता को एप के जरिए समाधान की जानकारी भी दे सकेंगे। ‘भास्कर समाधान’ बदलाव के लिए सकारात्मक पहल भास्कर समाधान सेगमेंट बदलाव की दिशा में एक सकारात्मक पहल है। इसका उद्देश्य शहर के हर कोने से लोगों की समस्याओं को प्रशासन तक रियल-टाइम पहुंचाना है, ताकि आमजन और प्रशासन के बीच बेहतर संवाद स्थापित हो सके। इससे लोग सीधे अपनी बात रख सकेंगे और समस्याओं के समाधान की प्रक्रिया अधिक प्रभावी बन सकेगी।
