Homeमध्यप्रदेशभाजपा का विकल्प बनने की क्षमता सिर्फ AAP में:इंदौर में संजय सिंह...

भाजपा का विकल्प बनने की क्षमता सिर्फ AAP में:इंदौर में संजय सिंह बोले- हिंदू-मुस्लिम नहीं, बिजली-पानी और रोजगार की राजनीति करती है AAP

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद और वरिष्ठ नेता संजय सिंह ने कहा कि भाजपा को सत्ता से हटाने और उसके विकल्प के रूप में उभरने की क्षमता केवल आम आदमी पार्टी में है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा हिंदू-मुस्लिम की राजनीति करती है, जबकि आम आदमी पार्टी जनता के मूलभूत मुद्दों जैसे बिजली, पानी, शिक्षा, रोजगार और महंगाई पर काम करती है। संजय सिंह सोमवार को इंदौर के आनंद मोहन माथुर सभागृह में आयोजित आम आदमी पार्टी मध्यप्रदेश के राज्य स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन एवं पदग्रहण समारोह को संबोधित कर रहे थे। वे कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे। संजय सिंह ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने उद्योगपति मित्रों को लाभ पहुंचाने का काम कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार आम जनता के हितों की बजाय बड़े उद्योगपतियों के हितों को प्राथमिकता दे रही है। साथ ही विदेश नीति और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों को लेकर भी केंद्र सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाए। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती, शहीद भगत सिंह और डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। सम्मेलन को आम आदमी पार्टी मध्यप्रदेश के प्रभारी एवं दिल्ली के पूर्व कानून मंत्री जितेंद्र सिंह तोमर, प्रदेश सह प्रभारी और दिल्ली के पूर्व विधायक अखिलेशपति त्रिपाठी, जय भगवान उपकार, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं इंदौर जोन प्रभारी कमल गुप्ता, प्रदेश संगठन मंत्री अनुराग यादव सहित प्रदेश और विभिन्न जिलों के पदाधिकारियों ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर पार्टी के कई पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का पदग्रहण भी कराया गया। अतिथियों का प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया। सम्मेलन से पूर्व विजय नगर क्षेत्र में आम आदमी पार्टी की ओर से एक विशाल रैली भी निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन संजीव वैद्य ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन जिला संगठन मंत्री मोहम्मद अशफाक ने किया।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here