Homeमध्यप्रदेशभगवान भोलेनाथ पर आपत्तिजनक टिप्पणी का इंदौर में विरोध-प्रदर्शन:कांवड़ियों ने थाना घेरा,...

भगवान भोलेनाथ पर आपत्तिजनक टिप्पणी का इंदौर में विरोध-प्रदर्शन:कांवड़ियों ने थाना घेरा, मौलाना जर्जिस अंसारी पर एफआईआर की मांग

इंदौर के चंदन नगर थाना क्षेत्र में भगवान भोलेनाथ पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर शनिवार को कांवड़ियों ने विरोध प्रदर्शन किया। अखिल भारतीय बलाई महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज परमार के नेतृत्व में बड़ी संख्या में लोग चंदन नगर थाने पहुंचे और मौलाना जर्जिस अंसारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की। सख्त कार्रवाई की मांग प्रदर्शनकारियों ने थाने के बाहर नारेबाजी करते हुए आरोप लगाया कि भगवान भोलेनाथ को लेकर की गई कथित टिप्पणी से हिंदू समाज की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने पुलिस से मामले में तत्काल प्रकरण दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की। इसके बाद समाज के प्रतिनिधियों ने पुलिस अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा। तस्वीरों में देखें विरोध मामले की जांच के बाद कार्रवाई होगी एसीपी शिवेंद्र जोशी ने कहा कि चंदन नगर से गंगवाल की ओर कांवड़ यात्रा जा रही थी। इसी दौरान अखिल भारतीय बलाई महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज परमार के नेतृत्व में कुछ लोग चंदन नगर थाने पहुंचे। उन्होंने एक आवेदन देकर आरोप लगाया है कि दूसरे धर्म के एक धार्मिक गुरु ने हिंदू देवी-देवताओं पर अभद्र और आपत्तिजनक टिप्पणी की है। शिकायत के साथ एक वीडियो भी दिया गया है। फिलहाल यह जांच की जा रही है कि वीडियो कहां का है और उसमें दिखाई दे रहा व्यक्ति कौन है। मामले की जांच के बाद वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया जाएगा और तथ्यों के आधार पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। गिरफ्तारी नहीं हुई तो बड़ा आंदोलन करेंगे वहीं अखिल भारतीय बलाई महासंघ राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज परमार ने कहा कि मौलाना जर्जिस अंसारी ने अपनी तकरीर में हमारे आराध्य भगवान भोलेनाथ (महाकाल) के बारे में बेहद अभद्र और अशोभनीय टिप्पणियां की हैं, जिससे हिंदू समाज और करोड़ों श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। इसी के विरोध में महामंडलेश्वर नितिन दास महाराज के सानिध्य में कांवड़ यात्री चंदन नगर थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। पुलिस अधिकारियों ने जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया है, जिसके बाद हमने कांवड़ यात्रा आगे बढ़ाई। यदि आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तारी नहीं की गई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। अगले सोमवार को 5 हजार लोगों की कांवड़ यात्रा निकाली जाएगी और जरूरत पड़ी तो थाने या एसपी कार्यालय का घेराव भी करेंगे।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here