Homeमध्यप्रदेशभगवान परशुराम की जन्मस्थली में बनेगा श्रीकृष्ण लोक”:जानापाव में सीएम डॉ. मोहन...

भगवान परशुराम की जन्मस्थली में बनेगा श्रीकृष्ण लोक”:जानापाव में सीएम डॉ. मोहन यादव की घोषणा, कहा- पर्यटन के रूप में विकसित करेंगे

परशुराम जयंती व अक्षय तृतीया के मौके पर रविवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भगवान परशुराम की जन्मस्थली पहुंचे। यहां उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि जनापाव को भगवान परशुराम श्रीकृष्ण लोक के रूप में विकसित किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस स्थल को धार्मिक पर्यटन के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा। पर्यटन विभाग की ओर से 17.50 करोड़ रुपये की लागत से यहां विभिन्न विकास कार्य किए जाएंगे। इनमें आधारभूत सुविधाओं का विस्तार, परिसर का सौंदर्यीकरण, मार्ग विकास, आकर्षक प्रकाश व्यवस्था तथा श्रद्धालुओं के लिए सुविधाओं का निर्माण शामिल रहेगा। उन्होंने कहा कि गंभीर व अंजना नदी का भी विस्तार किया जाएगा, ताकि लोगों को इसका लाभ मिल सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान परशुराम ने प्रत्येक युग में अन्याय के खिलाफ धर्म की स्थापना के लिए कार्य किया है। महिलाओं को हक दिलाएगी सरकार महिला आरक्षण विधेयक के संबंध में उन्होंने कहा कि कांग्रेस सहित विपक्षी दलों द्वारा महिलाओं का अधिकार छीना गया है, जिसे उनकी सरकार दिलाकर रहेगी। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने प्रदेश की सुख-समृद्धि व कल्याण की कामना की। उन्होंने कहा कि भगवान परशुराम तप, त्याग और न्याय के प्रतीक हैं। उनके आदर्श समाज को दिशा देने वाले हैं। मुख्यमंत्री द्वारा दीप प्रचलित कर शुभारंभ किया गया। विधायक उषा ठाकुर व ब्राह्मण समाज ने सीएम का स्वागत किया। समाज ने उन्हें फरसा भेंट किया। इस मौके पर मंत्री तुलसी सिलावट, समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here