Homeमध्यप्रदेशबैतूल का हिल स्टेशन कुकरू बनेगा MP का टूरिस्ट हब:CM बोले- होम-स्टे...

बैतूल का हिल स्टेशन कुकरू बनेगा MP का टूरिस्ट हब:CM बोले- होम-स्टे की सुविधा भी मिलेगी; 110 एकड़ में फैला है कॉफी बागान

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बैतूल के हिल स्टेशन कुकरू को प्रदेश के प्रमुख पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने का ऐलान किया। उन्होंने यहां इको-टूरिज्म, होम-स्टे, एडवेंचर और कॉफी टूरिज्म को बढ़ावा देने की बात कही। समुद्र तल से करीब 1137 मीटर की ऊंचाई पर स्थित कुकरू अपने प्राकृतिक सौंदर्य, ठंडी जलवायु, घने जंगलों और 110 एकड़ में फैले कॉफी बागान के लिए जाना जाता है। सरकार इसे प्रदेश के नए पर्यटन डेस्टिनेशन के रूप में विकसित करने की योजना पर काम कर रही है। शनिवार को मुख्यमंत्री ने कुकरू के प्रसिद्ध सनसेट पॉइंट का दौरा कर सतपुड़ा की वादियों का नजारा देखा। बादल छाए रहने के कारण सूर्यास्त पूरी तरह दिखाई नहीं दिया, लेकिन उन्होंने प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लिया और तस्वीरें भी लीं। रात्रि चौपाल में सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं इसके बाद रात्रि चौपाल में मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने पानी की टंकी, तालाब, पुलिया, छात्रावास, पशुशेड, आजीविका भवन और प्रधानमंत्री आवास योजना से जुड़े प्रस्तावों पर अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए। महिला स्व-सहायता समूहों को एमएसएमई से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाने पर भी जोर दिया। कोदो-कुटकी प्रोसेसिंग यूनिट बनाने के निर्देश साथ ही स्थानीय कृषि उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए कोदो-कुटकी प्रोसेसिंग यूनिट स्थापित करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने समाज में सामूहिक विवाह को बढ़ावा देने और तेरहवीं जैसी कुप्रथाओं को छोड़ने की अपील भी की। रविवार सुबह सनराइज पाइंट पर करेंगे मेडिटेशन
रविवार सुबह मुख्यमंत्री सनराइज पॉइंट पर मेडिटेशन करेंगे। इसके बाद वे कॉफी प्लांटेशन का निरीक्षण, महिला स्व-सहायता समूहों से संवाद, पौधारोपण और ‘मन की बात’ कार्यक्रम में शामिल होंगे।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here