Homeमध्यप्रदेशबीजेपी के 7 लाख वर्कर्स की होगी ऑनलाइन परीक्षा:संगठन एप पर देने...

बीजेपी के 7 लाख वर्कर्स की होगी ऑनलाइन परीक्षा:संगठन एप पर देने होंगे सवालों के जवाब फिर मिलेगा डिजिटल लर्निंग सर्टिफिकेट

बीजेपी अपने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को चरण बद्ध तरीके से प्रशिक्षण दे रही है। जिला और मंडल स्तर पर बीजेपी के प्रशिक्षण वर्ग पूरे हो चुके हैं। अब बीजेपी बूथ और मंडल के मोर्चा की टीम में शामिल करीब 7 लाख वर्कर्स को डिजिटल लर्निंग सिखाने जा रही है। संगठन एप के जरिए मिलेगी ट्रेनिंग बीजेपी की 65 हजार से ज्यादा बूथ समितियों में शामिल कार्यकर्ताओं और मंडल स्तर के 6 मोर्चों की कार्यकारिणी में शामिल पदाधिकारियों को संगठन एप के जरिए डिजिटल लर्निंग यानी प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस प्रशिक्षण में चार पाठ्यक्रम संगठन एप पर दिए जाएंगे। इनमें बीजेपी की विचारधारा, पार्टी का सफर, नेतृत्व, मोदी सरकार की विकास योजनाएं जैसे चार पाठ्यक्रम शामिल होंगे। कार्यकर्ता अपने मोबाइल पर हर पाठ्यक्रम के वीडियो देखकर उस पाठ्यक्रम से संबंधित शब्दावली के उत्तर ऑनलाइन दर्ज करेंगे। चारों पाठ्यक्रमों के सवाल-जवाब पूरे होने के बाद उनके मोबाइल पर प्रशिक्षित होने का सर्टिफिकेट जनरेट होगा। इस प्रशिक्षण को लेकर सभी जिला अध्यक्षों को कार्ययोजना भेज दी गई है। यह महाअभियान डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि 23 जून से शुरू होकर उनकी जयंती 6 जुलाई 2026 तक पूरे 14 दिनों तक चलेगा। बीजेपी क्यों और कैसे कराने जा रही है यह कोर्स? बीजेपी इस बड़े अभियान को पूरी तरह अचूक बनाने के लिए इसे अपने नियमित कार्यक्रमों से जोड़ रही है। रणनीति के अनुसार, बूथ अध्यक्ष और ‘मन की बात’ प्रभारी यह सुनिश्चित करेंगे कि ‘मन की बात’ कार्यक्रम के तुरंत बाद बूथ समिति के सभी सदस्यों को मौके पर ही संगठन ऐप खुलवाकर डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म का प्रशिक्षण पूरा कराया जाए और सर्टिफिकेट डाउनलोड करवाया जाए । तीन सदस्यों की टीम भी बनाई इसके साथ ही, शक्ति केंद्र प्रभारियों और मंडल कार्यकारिणी को सभी बूथों पर प्रवास (दौरा) करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि वे हर कार्यकर्ता के स्मार्टफोन में इस प्लेटफॉर्म की जानकारी और ट्रेनिंग सुनिश्चित कर सकें । बीजेपी यह कदम इसलिए उठा रही है ताकि उसका पूरा कैडर ‘कागज-रहित’ और ‘हाई-टेक’ हो सके। इस पूरी व्यवस्था के सुचारू संचालन के लिए जिलों में (1+2 सदस्यों की) विशेष डिजिटल प्रशिक्षण टीमें बनाई गई हैं, जिनकी कमान प्रदेश स्तर पर संयोजक शैलेन्द्र बरूआ (प्रदेश उपाध्यक्ष) और सदस्यों के रूप में राजेन्द्र सिंह, सुयश त्यागी संभाल रहे हैं। ये खबर भी पढ़ें… वर्कर्स की ट्रेनिंग के लिए स्पीकर तैयार कर रही बीजेपी भोपाल के रवीन्द्र भवन में शुक्रवार को बीजेपी के दीनदयाल प्रशिक्षण महाअभियान के तहत विषय वक्ताओं की ट्रेनिंग हुई। इस ट्रेनिंग में सीएम डॉ मोहन यादव, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल शामिल हुए। उद़्घाटन सत्र को सीएम और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने संबोधित किया। इसके बाद बीजेपी के प्रशिक्षण महाभियान पश्चिम-मध्य क्षेत्र के क्षेत्रीय प्रभारी केसी पटेल ने प्रजेंटेशन दिया।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here