Homeमध्यप्रदेशबस ने बाइक को मारी टक्कर, पिता-पुत्र की मौत:दूसरा बेटा गंभीर घायल,...

बस ने बाइक को मारी टक्कर, पिता-पुत्र की मौत:दूसरा बेटा गंभीर घायल, मैहर अस्पताल में भर्ती; तीनों गांव लौट रहे थे

मैहर जिले के नादन-देहात थाना क्षेत्र में सोमवार रात भेड़ा मोड़ पर तेज रफ्तार बस ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में पिता-पुत्र की मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना रात करीब 10 बजे की है। गांव लौटते समय हादसा हुआ पुलिस के अनुसार, उचेहरा थाना क्षेत्र के खूझा गांव निवासी राजकिशोर कुशवाहा (50) अपने बेटे आकाश कुशवाहा (19) और अरविंद कुशवाहा (19) के साथ मैहर से बाइक पर गांव लौट रहे थे। इसी दौरान नागपुर की ओर जा रही तेज रफ्तार बस ने भेड़ा मोड़ पर उनकी बाइक को टक्कर मार दी। बेटे की मौके पर मौत, पिता ने अस्पताल में तोड़ा दम टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक चला रहे आकाश कुशवाहा की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल राजकिशोर कुशवाहा और अरविंद कुशवाहा को राहगीरों और पुलिस की मदद से सिविल अस्पताल मैहर पहुंचाया गया। इलाज के दौरान पिता ने भी दम तोड़ दिया। दूसरे बेटे अरविंद की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे के बाद लगा जाम दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई, जिससे कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा। सूचना मिलने पर नादन-देहात थाना प्रभारी पंचराज सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए मरचुरी भिजवाया और यातायात सामान्य कराया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बस को जब्त कर लिया है। मामले में मर्ग कायम कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here