Homeमध्यप्रदेशबबूल के पेड़ से गिरे बुजुर्ग की मौत:डगाल काटने चढ़े थे ऊपर,...

बबूल के पेड़ से गिरे बुजुर्ग की मौत:डगाल काटने चढ़े थे ऊपर, सिर में आई थी गंभीर चोट

नीमच सिटी थाना क्षेत्र के ग्राम दलावदा में गुरुवार को एक हादसा हुआ। अपने खेत पर बबूल का पेड़ काटते समय 60 वर्षीय बुजुर्ग मांगीलाल भील की 15 फीट की ऊंचाई से गिरने से मौत हो गई। संतुलन बिगड़ने के कारण उनके सिर में गंभीर चोट आई। जानकारी के अनुसार, दलावदा निवासी मांगीलाल पिता नाथूलाल भील (60) अपने खेत पर बबूल के पेड़ की डाल काट रहे थे। इसी दौरान अचानक उनका संतुलन बिगड़ गया और वे करीब 15 फीट ऊपर से सीधे जमीन पर आ गिरे। हादसे के बाद खेत पर मौजूद परिचित तुरंत मौके पर पहुंचे। मांगीलाल के सिर से खून बह रहा था और वे अचेत हो चुके थे। उन्हें तत्काल मोटरसाइकिल से जिला चिकित्सालय नीमच ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने प्राथमिक परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना से मृतक के परिजनों का बुरा हाल है और गांव में शोक का माहौल है। अस्पताल की सूचना पर नीमच सिटी थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here