Homeमध्यप्रदेशबड़वाह-धामनोद मार्ग पर दो बाइक टकराईं:महिला समेत चार लोग घायल, खरगोन रेफर,...

बड़वाह-धामनोद मार्ग पर दो बाइक टकराईं:महिला समेत चार लोग घायल, खरगोन रेफर, सोमवती अमावस्या की वजह से ट्रैफिक था

सोमवार देर शाम बड़वाह-धामनोद मार्ग पर दो बाइक की आमने-सामने से जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे में एक महिला सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक इलाज के बाद खरगोन जिला अस्पताल रेफर किया गया है। यह दुर्घटना सोमवती अमावस्या के चलते सड़कों पर वाहनों के भारी दबाव के बीच हुई। महेश्वर और मंडलेश्वर सहित प्रमुख रास्तों पर सोमवती अमावस्या पर्व के कारण सुबह से ही श्रद्धालुओं और वाहनों की अत्यधिक आवाजाही थी। इसी भारी ट्रैफिक के बीच यह हादसा हुआ। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइकों पर सवार लोग सड़क पर दूर जा गिरे, जिससे मौके पर राहगीरों की भारी भीड़ जमा हो गई। गेहूं पिसवाने निकली थी महिला, तभी हुआ हादसा घायलों की पहचान गांधी नगर (लाडवी पंचायत) निवासी शकुंतला बाई पति संतोष, माल्याखेड़ी (करही) निवासी अभय पिता महेश, नंदकिशोर पिता बलराम सिटोले और मंडलेश्वर निवासी दीपक पिता रामेश्वर वर्मा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि शकुंतला बाई अपने घर से पास ही गेहूं पिसवाने के लिए निकली थीं, तभी वह इस हादसे का शिकार हो गईं। प्राथमिक इलाज के बाद खरगोन रेफर हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण और राहगीर तुरंत मदद के लिए दौड़े। सभी घायलों को तत्काल स्थानीय अस्पताल पहुंचाया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मंडलेश्वर के जनरल सर्जन डॉ. शिवप्रताप ओहरिया और मेडिकल स्टाफ ने घायलों का प्राथमिक इलाज किया। हालांकि, मरीजों की गंभीर स्थिति और बेहतर इलाज की जरूरत को देखते हुए, डॉक्टरों ने सभी चारों गंभीर घायलों को जिला अस्पताल खरगोन के लिए रेफर कर दिया है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here