Homeमध्यप्रदेशपेड़ से टकराकर पलटा वाहन, पिता-पुत्र समेत 3 की मौत:दो लोग गंभीर...

पेड़ से टकराकर पलटा वाहन, पिता-पुत्र समेत 3 की मौत:दो लोग गंभीर रूप से घायल; भिंड के दंदरौआ धाम के पास हादसा

भिंड में मंगलवार तड़के सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं। हादसा दंदरौआ धाम गेट नंबर-1 के पास हुआ। मेहगांव थाना पुलिस के मुताबिक, मौ क्षेत्र से पांच लोग एक लोडिंग वाहन में सवार होकर दंदरौआ की ओर जा रहे थे। वाहन में एक भैंस भी लदी हुई थी। मेहगांव-मौ मुख्य मार्ग पर दंदरौआ धाम गेट नंबर-1 के पास पहुंचते ही चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा। तेज रफ्तार वाहन सड़क किनारे पेड़ से टकराकर पलट गया। हादसा इतना भीषण था कि वाहन में सवार तीन लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतकों की पहचान 50 वर्षीय प्रीतम मांझी, उनके पुत्र सुनील मांझी (दोनों निवासी ग्राम छोली, जिला ग्वालियर) और उपेंद्र राणा (निवासी लखनौती, डबरा जिला ग्वालियर) के रूप में हुई है। देखिए तस्वीरें गंभीर रूप से घायल दो लोग ग्वालियर रेफर हादसे में रामरूप बघेल निवासी एरोली और मानवेंद्र ठाकुर घायल हैं। सूचना मिलते ही मेहगांव थाना पुलिस पहुंची। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। प्राथमिक इलाज के बाद दोनों को ग्वालियर रेफर कर दिया गया। एसडीओपी संजय कोच्छा ने बताया कि शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। यह खबर भी पढ़ें तेज रफ्तार ट्रैक्टर पलटा, ट्राली खाई में गिरी: भिंड में एक की मौत, 14 घायल भिंड जिले के असवार थाना क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर सड़क हादसा हो गया। चोरई-सेवढ़ा मार्ग पर जैतपुरा पुलिया के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे ट्रॉली सड़क किनारे खाई में जा गिरी। हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि करीब 14 लोग घायल हुए हैं। पढ़ें पूरी खबर

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here