Homeमध्यप्रदेशपेड़ छंटाई के दौरान दीवार गिरी, महिला दबी, देखें VIDEO:ग्वालियर के विंडसर...

पेड़ छंटाई के दौरान दीवार गिरी, महिला दबी, देखें VIDEO:ग्वालियर के विंडसर हिल्स में हादसा, लोगों ने अस्पताल पहुंचाया; मौत

सिरोल थाना क्षेत्र की पॉश टाउनशिप विंडसर हिल्स में सोमवार शाम पेड़ की छंटाई के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। पेड़ की एक भारी डाल पास की दीवार पर जा गिरी, जिससे दीवार भरभराकर ढह गई। घटना का सीसीटीवी भी सामने आया है। इस दौरान गार्डन में काम कर रही 70 वर्षीय माली सावित्री देवी वंशकार मलबे के नीचे दब गईं। स्थानीय लोगों ने उन्हें बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। 15 साल से टाउनशिप में कर रही थीं काम सीएसपी विश्वविद्यालय रवि भदौरिया के मुताबिक, मृतका की पहचान सावित्री देवी वंशकार (70) निवासी जाटव मोहल्ला, सिरोल के रूप में हुई है। वह पिछले करीब 15 साल से विंडसर हिल्स में माली का काम कर रही थीं। रोजाना शाम 5 से 7 बजे तक गार्डन में काम करती थीं। सोमवार शाम करीब 6:45 बजे वह गार्डन में काम कर रही थीं, इसी दौरान पास में पेड़ की छंटाई की जा रही थी। यह छंटाई का काम टाउनशिप के निवासी ही कर रहे थे। डाल दीवार पर गिरी, मलबे में दब गईं छंटाई के दौरान पेड़ की भारी डाल पास की दीवार पर जा गिरी। डाल का वजन पड़ते ही दीवार ढह गई और सावित्री देवी उसके मलबे में दब गईं। मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें बाहर निकाला और एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी। पुलिस के मुताबिक, सिर और मुंह में गंभीर चोट लगने से उनकी मौत हुई है। देखिए तस्वीरें… छंटाई के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल शुरुआती जांच में पुलिस पेड़ की छंटाई के दौरान बरती गई सावधानी के बिंदुओं की जांच कर रही है। यह भी देखा जा रहा है कि काम के दौरान सुरक्षा इंतजाम किए गए थे या नहीं और महिला को उस स्थान से हटाया गया था या नहीं। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। दोनों बेटे दिल्ली में, उनके आने पर पोस्टमार्टम सावित्री देवी के दोनों बेटे दिल्ली में नौकरी करते हैं। हादसे की सूचना मिलने के बाद वे ग्वालियर के लिए रवाना हो गए। पुलिस ने शव को डेड हाउस में रखवा दिया है। परिजनों के पहुंचने के बाद मंगलवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा। सिरोल थाना टीआई गोविंद बागोली ने बताया कि पेड़ की डाल गिरने से दीवार ढहने और उसके मलबे में दबकर महिला की मौत हुई है। मामले में मर्ग कायम कर छंटाई के दौरान हुई संभावित लापरवाही समेत अन्य बिंदुओं पर जांच की जा रही है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here