भोपाल के अलग-अलग वार्डों से सामने आ रही जनसमस्याओं के समाधान में दैनिक भास्कर एप का ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट लगातार प्रभावी साबित हो रहा है। इस मंच के जरिए नागरिक अपनी समस्याएं सीधे जिम्मेदार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों तक पहुंचा रहे हैं। शिकायत पोस्ट होने के बाद संबंधित विभाग और जनप्रतिनिधि मामलों पर संज्ञान लेकर कार्रवाई कर रहे हैं, जिससे लोगों को राहत मिल रही है। (आमजन से जुड़ी जनसमस्याएं और शहर की जमीनी हकीकत पोस्ट करने के लिए यहां क्लिक करें…) वार्ड 29 के पार्षद देवांशु कसाना बने आज के ‘पब्लिक स्टार’ नेहरू नगर के धन्वंतरी रोड के पीछे पेड़ की बढ़ी हुई शाखाओं और सूखे पत्तों को लेकर चेतन विश्वकर्मा ने शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि पेड़ की शाखाएं बिजली के तारों के काफी नजदीक पहुंच गई हैं। तेज हवा या आंधी में इनके तारों से टकराने और नुकसान होने की आशंका है। शिकायत भास्कर समाधान पर पोस्ट होने के बाद वार्ड 29 के पार्षद देवांशु कसाना ने मामले पर संज्ञान लिया और समस्या का समाधान कराया। एप से मिल रहा लोगों को समाधान वर्धमान सिटी से पटेल नगर की सड़क की समस्या दूर वर्धमान सिटी से मारुति हॉस्पिटल होते हुए पटेल नगर जाने वाली सड़क की समस्या को लेकर सुमित अरोरा ने शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि सड़क निर्माण के दौरान पटेल नगर जाने वाले रास्ते को जेसीबी से खोद दिया गया था। निर्माण के बाद सड़क पर स्लोप नहीं बनाया गया और न ही पानी की निकासी की उचित व्यवस्था की गई, जिससे रास्ता बंद हो गया था। रहवासियों को कोकता बायपास की ओर से घूमकर आना-जाना पड़ रहा था। शिकायत भास्कर समाधान पर पोस्ट होने के बाद वार्ड 62 के सुपरवाइजर विशाल धर्मेरिया ने मामले पर संज्ञान लिया और समस्या का समाधान कराया। सड़क, सफाई और अन्य नागरिक सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं बरकरार वीआईपी रोड: राजा भोज की प्रतिमा और शिलालेख की हालत खराब वीआईपी रोड स्थित राजा भोज की प्रतिमा और उसके आसपास की स्थिति को लेकर सज्जन सिंह परमार ने शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि प्रतिमा पर लगी कृत्रिम माला करीब एक साल से नहीं बदली गई है और शिलालेख की पट्टी भी खराब हो चुकी है। शिकायतकर्ता के अनुसार, इस संबंध में कई बार प्रशासन को जानकारी देने के बावजूद अब तक सुधार नहीं हुआ है। अयोध्या नगर: पुलिया का जाल टूटा, हादसे का खतरा अयोध्या नगर स्थित महर्षि स्कूल वाली रोड पर किराना स्टोर के पास पुलिया का जाल टूटा होने की शिकायत हेमराज अहिरवार ने दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि पुलिया का जाल काफी समय से टूटा पड़ा है और अब तक इसकी मरम्मत नहीं कराई गई है। इससे सड़क से गुजरने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पिपलानी: जर्जर पुलिया से लोगों को परेशानी, सफाई व्यवस्था भी खराब पिपलानी के सेक्टर बी स्थित विक्रम हायर सेकेंडरी स्कूल के पीछे बनी पुलिया की खराब स्थिति को लेकर अमर चंद्रा ने शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि पुलिया काफी जर्जर हो चुकी है, जिससे यहां से आने-जाने वाले लोगों को परेशानी होती है। कई बार बच्चों और बुजुर्गों के पैर फंसने की स्थिति बन जाती है। बारिश के दौरान समस्या और बढ़ जाती है। वार्ड 35: नाली का कचरा सड़क पर बहने से गंदगी वार्ड 35 की गली नंबर-2, जोगीपुरा बरखेड़ी में नाली का कचरा और पानी सड़क पर बहने की शिकायत रहीम उद्दीन ने दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि सफाई कर्मचारी नियमित रूप से नहीं आते और कई बार कचरा उठाए बिना ही छोड़ दिया जाता है। सड़क पर गंदगी और बदबू के कारण रहवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पब्लिक को आवाज देने का डिजिटल प्लेटफॉर्म दैनिक भास्कर एप का ‘भास्कर समाधान’ ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी अपने क्षेत्र की सिविक समस्याएं सीधे पोस्ट कर सकते हैं। शिकायत संबंधित विभाग और जिम्मेदारों तक पहुंचती है। समस्या का समाधान होने पर यूजर्स इसकी जानकारी एप पर अपडेट भी कर सकते हैं। अधिकारी भी बता सकेंगे, क्या कार्रवाई की इस प्लेटफॉर्म पर संबंधित अधिकारी अपनी कार्रवाई की जानकारी भी साझा कर सकते हैं। अधिकारी मैप पर शिकायत की लोकेशन देखकर मौके पर कार्रवाई कर सकते हैं और समाधान होने पर एप के जरिए शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी दे सकते हैं। ‘भास्कर समाधान’ बदलाव की पहल ‘भास्कर समाधान’ का उद्देश्य शहर की जनसमस्याओं को सीधे जिम्मेदारों तक पहुंचाना है, ताकि आमजन और प्रशासन के बीच बेहतर संवाद हो और समस्याओं के समाधान में तेजी आए।
