Homeदेशपुणे के केतन अग्रवाल मर्डर केस में चार्जशीट दाखिल:सिया-चेतन पर हत्या करवाने...

पुणे के केतन अग्रवाल मर्डर केस में चार्जशीट दाखिल:सिया-चेतन पर हत्या करवाने का आरोप, इंदौर का राजा रघुवंशी मर्डर केस भी सर्च करने का जिक्र

पुणे के केतन अग्रवाल मर्डर केस में पुलिस ने शनिवार को वडगांव मावल कोर्ट में 5053 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की। पुलिस ने दावा किया है कि केतन की मौत हादसा नहीं थी, बल्कि उसकी हत्या की साजिश रची गई थी। साजिश में केतन की मंगेतर सिया गोयल और उसका प्रेमी चेतन चौधरी शामिल थे। दोनों आरोपी पुलिस की गिरफ्त में हैं। चेतन के दोस्त रितेश को भी आरोपी बनाया गया है। चार्जशीट में आरोपियों के इंदौर के राजा रघुवंशी मर्डर केस को ऑनलाइन सर्च करने का भी जिक्र है। चार्जशीट में व्हाट्सऐप चैट, तस्वीरें, मोबाइल फोन डेटा,कॉल डिटेल रिकॉर्ड, गवाहों के बयान शामिल किए गए हैं। पुलिस ने मामले में करीब 80 से 85 गवाहों के बयान दर्ज किए हैं। 18 जून को केतन का शव मिला सिया और केतन 18 जून को पुणे के लोहगढ़ किले पर घूमने गए थे। इसी दौरान केतन की खाई में गिरने से मौत हो गई। शुरुआत में इसे हादसा माना गया था। बताया गया था कि चट्टान के पास फोटो खिंचवाते समय केतन का पैर फिसल गया और वह नीचे गिर गया। पुलिस ने जब मामले की जांच शुरू की तो किले के टिकट काउंटर के पास लगे सीसीटीवी फुटेज में एक हुडी पहने संदिग्ध व्यक्ति नजर आया, जो केतन और सिया का पीछा कर रहा था। जांच में उसकी पहचान चेतन चौधरी के रूप में हुई, जो सिया का प्रेमी बताया गया है।सिया पर अपने बॉयफ्रेंड चेतन चौधरी के साथ मिलकर मंगेतर की हत्या करने का आरोप है।
चार्जशीट में पुलिस ने ये आरोप लगाए तीन सुराग; सिया का झूठ, CCTV फुटेज, 2004 बार कॉल ————————————– ये खबर भी पढ़ें: सिया ने केतन मर्डर से पहले राजा रघुवंशी केस पढ़ा:मोबाइल हिस्ट्री से पता चला; यह भी जाना- क्या कस्टडी में महिला से मारपीट होती है पुणे के केतन अग्रवाल हत्याकांड की मुख्य आरोपी सिया गोयल ने वारदात से पहले इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड की जानकारी जुटाई थी। पुलिस के मुताबिक सिया ने इंटरनेट पर यह भी सर्च किया था कि क्या पुलिस कस्टडी में महिलाओं के साथ मारपीट होती है। यह पूरी जानकारी सिया के दोनों मोबाइल की सर्च हिस्ट्री से मिली। पढ़ें पूरी खबर…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here