Homeमध्यप्रदेशलामता में 35 रक्तदाताओं ने किया रक्तदान:पीएम मोदी के जन्मदिन पर लगा...

लामता में 35 रक्तदाताओं ने किया रक्तदान:पीएम मोदी के जन्मदिन पर लगा शिविर; 35 यूनिट ब्लड जमा किया, प्रमाण पत्र दिए

बालाघाट के लामता स्वास्थ्य केंद्र में शनिवार को सेवा संकल्प अभियान के तहत रक्तदान शिविर लगाया गया। शिविर में 35 लोगों ने रक्तदान किया और 35 यूनिट रक्त जमा हुआ। रक्तदान के बाद सभी रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र दिए गए। शाम 5:30 बजे तक चला शिविर शिविर में क्षेत्र के युवाओं समेत अन्य लोगों ने भी हिस्सा लिया। रक्तदाताओं ने कहा कि जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त उपलब्ध कराना महत्वपूर्ण है, इसलिए स्वस्थ लोगों को रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए। अभियान के तहत आयोजित हुआ कार्यक्रम स्वास्थ्य केंद्र के डॉ. शुभम सैयाम ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से 17 अक्टूबर तक चल रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत शिविर आयोजित किया गया था। इसमें रक्तदाताओं ने जरूरतमंद लोगों के लिए रक्तदान कर योगदान दिया।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here