देवास में टोंककलां की पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट से अब तक तीन मौतों की पुष्टि हो चुकी है। 25 लोग घायल हैं। धमाका इतना तेज था कि शवों के टुकड़े करीब 25 फीट दूर तक जा गिरे। फैक्ट्री में 200 से ज्यादा लोग काम करते थे। इनमें बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हैं। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। धमाके के बाद फैक्ट्री से आग और धुएं का गुबार उठता दिखाई दिया। झुलसे लोग भागकर फैक्ट्री परिसर से बाहर निकले। शरीर पर कपड़ों की चिंदियां बची थीं। स्किन और बाल झुलस गए थे। पुलिस, प्रशासन और राहत टीम मौके पर पहुंची तो चीख-पुकार मची थी।
धमाके के बाद हर कोई भागता दिखाई दिया फैक्ट्री मलबे में तब्दील…घायल जहां थे, वहीं पड़े रहे हर सेकंड जिंदगी बचाने की कोशिश में बीता मामले से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… एमपी में पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट मध्य प्रदेश के देवास के टोंक कलां इलाके में गुरुवार सुबह 11.30 बजे एक पटाखा फैक्ट्री में धमाका हो गया। हादसे में धीरज, सनी और सुमित नाम के 3 मजदूरों की मौत हो गई। हादसे में कुल 25 लोग घायल हुए हैं। इनमें 13 गंभीर घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में रेफर किया गया है। पढ़ें पूरी खबर…
