Homeविदेशनेपाल की थेरांग नदी में बाढ़, बूढ़ीगंडकी अलर्ट पर:गोरखा में 4 घर...

नेपाल की थेरांग नदी में बाढ़, बूढ़ीगंडकी अलर्ट पर:गोरखा में 4 घर और सस्पेंशन ब्रिज बहा; अब तक 1344 शव मिले, 5 हजार लापता

नेपाल के पहाड़ी जिले गोरखा में रविवार सुबह थेरांग नदी में बाढ़ आ गई। इसके बाद प्रशासन ने बूढ़ीगंडकी नदी के बेसिन में अलर्ट जारी किया है। बाढ़ में 4 घर और एक सस्पेंशन ब्रिज बह गया। हालांकि, हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। जिला पुलिस के मुताबिक पानी बढ़ने की जानकारी मिलते ही लोग घरों से निकलकर सुरक्षित जगह पहुंच गए थे। इसलिए किसी की मौत नहीं हुई। 26 अगस्त को आई बाढ़ में अब तक 1,344 शव मिल चुके हैं, जबकि करीब 5 हजार लोग अब भी लापता हैं। करीब 400 अरब नेपाली रुपये के नुकसान का शुरुआती अनुमान है। बाढ़ का असर अब नेपाल के पर्यटन कारोबार पर भी दिख रहा है। काठमांडू पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक सितंबर से नवंबर के पीक टूरिस्ट सीजन में होटल और ट्रैवल कंपनियों की बुकिंग रद्द होने लगी हैं। नेपाल बाढ़ से जुड़ी तस्वीरें… भास्कर नॉलेजः नेपाल जाने वाला हर चौथा पर्यटक भारतीय नेपाल आने वाले विदेशी पर्यटकों में भारतीय सबसे आगे हैं। नेपाल सरकार के 2024 के पर्यटन आंकड़ों के मुताबिक, उस साल नेपाल में कुल 11.48 लाख विदेशी पर्यटक पहुंचे। इनमें 3.18 लाख भारतीय थे, यानी कुल विदेशी पर्यटकों का करीब 27.7%। भारत के बाद अमेरिका से 9.69% और चीन से 8.88% पर्यटक आए। यानी नेपाल आने वाला हर चार विदेशी पर्यटकों में करीब एक भारत से था। खबर से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here