Homeमध्यप्रदेश12वीं के छात्र को अर्धनग्न कर बेल्ट-डंडों से पीटा:सहपाठी छात्रा को दिया...

12वीं के छात्र को अर्धनग्न कर बेल्ट-डंडों से पीटा:सहपाठी छात्रा को दिया था नंबर; तराना में श्मशान के पास बुलाकर मारा; वीडियो किया वायरल

उज्जैन में 12वीं के छात्र को सिर्फ इसलिए बेल्ट और डंडों से पीटा गया, क्योंकि उसने अपनी सहपाठी छात्रा को अपना मोबाइल नंबर दे दिया था। बदमाशों ने मारपीट का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर भी अपलोड कर दिया। घटना तराना तहसील के कनार्दी गांव की है। बस में साथ पढ़ने वाली छात्रा ने मांगा था नंबर बहला-फुसलाकर श्मशान ले गए और किया हमला घर के बाहर से ले गए: 1 नवंबर की शाम करीब 7 बजे पीड़ित छात्र अपने घर के बाहर खड़ा था, तभी तौफीक खान और शोएब शाह बाइक से पहुंचे, उसे अपने साथ चलने को कहा। इंस्टाग्राम पर वायरल की मारपीट की रील आरोपियों ने अपनी धाक जमाने के लिए मारपीट की पूरी घटना का वीडियो बनाया और उसे इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद पीड़ित छात्र ने अपने पिता को आपबीती सुनाई और थाने जाकर आपबीती बताई। पीड़ित की शिकायत पर चारों आरोपी गिरफ्तार पीड़ित की शिकायत पर तराना थाना पुलिस ने तुरंत संज्ञान लिया। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की सुसंगत धाराओं के तहत केस दर्ज कर चारों नामजद आरोपियों (तौफीक खान, शोएब शाह, अल्फेज शाह और वकील खान) को हिरासत में ले लिया है।)

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here