Homeमध्यप्रदेशनीट-यूजी परीक्षा में 322 छात्र अनुपस्थित रहे:सतना में सेक्टर मजिस्ट्रेट भी रहे...

नीट-यूजी परीक्षा में 322 छात्र अनुपस्थित रहे:सतना में सेक्टर मजिस्ट्रेट भी रहे तैनात, एक छात्र का आरोप- सेंटर को लेकर गुमराह किया

सतना में रविवार को आयोजित नीट-यूजी परीक्षा में 322 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इस बीच, एक छात्र ने आरोप लगाया है कि उसे परीक्षा केंद्र को लेकर गुमराह किया गया, जिससे वह परीक्षा नहीं दे पाया। जिला मुख्यालय के 7 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित इस परीक्षा के लिए कुल 2913 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इनमें से 2591 ने परीक्षा दी, जबकि 322 अनुपस्थित रहे। परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5.15 बजे तक आयोजित की गई थी। रिपोर्टिंग का समय सुबह 11 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक निर्धारित था। परीक्षा केंद्रों पर 3 सेक्टर मजिस्ट्रेट थे तैनात
पेपर लीक और नकल रोकने के लिए कड़े सुरक्षा प्रबंध किए गए थे। परीक्षा केंद्रों पर 3 सेक्टर मजिस्ट्रेट और 36 कार्यपालिक मजिस्ट्रेट तैनात थे। भारी पुलिस बल के साथ प्रत्येक केंद्र पर 2 सीआईएसएफ जवान भी लगाए गए थे, जिससे कुल 14 जवान तैनात रहे। इसके अतिरिक्त, जैमर से लैस सीसीटीवी सर्विलांस को केंद्रीकृत नियंत्रण कक्ष से जोड़ा गया था। आधार-आधारित बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन तकनीक का भी उपयोग किया गया। छात्र का आरोप सेंटर को लेकर गुमराह किया
परीक्षा के दौरान, सेमरी दुबे निवासी छात्र ध्रुव गौतम ने आरोप लगाया कि उसे सही केंद्र पर पहुंचने के बाद भी प्रवेश पत्र जांच के दौरान गुमराह किया गया, जिससे वह परीक्षा देने से वंचित रह गया। ध्रुव ने बताया कि वह दोपहर 1.25 बजे पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय दो स्थित केंद्र पर पहुंचा था। वहां प्रवेश पत्र की जांच के दौरान उसे बताया गया कि उसका केंद्र व्यंकट क्रमांक दो स्कूल में है। वह बाइक से व्यंकट स्कूल पहुंचा, लेकिन वहां से उसे फिर केंद्रीय विद्यालय दो वापस भेज दिया गया। इसी भागदौड़ में वह परीक्षा नहीं दे पाया। हालांकि, छात्र के इन आरोपों को संदिग्ध माना जा रहा है। स्थानीय प्रशासन ने उसकी शिकायत पर जांच की बात कही है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here