Homeदेशनिहंगों पर आपत्तिजनक कमेंट करने वाले की पिटाई,VIDEO:होशियारपुर से लुधियाना पहुंचकर माफी...

निहंगों पर आपत्तिजनक कमेंट करने वाले की पिटाई,VIDEO:होशियारपुर से लुधियाना पहुंचकर माफी मंगाई; पहले डंडा, फिर थप्पड़ मारा

निहंगों की सोशल मीडिया पोस्ट पर टिप्पणी करना एक युवक को महंगा पड़ गया। निहंग होशियारपुर से सीधे लुधियाना पहुंच गए। वहां उन्होंने युवक की पिटाई कर दी। पहले उसे डंडे से पीटा गया। फिर थप्पड़ मारे गए। इसके बाद युवक से माफी भी मंगाई गई। इसका वीडियो रिकॉर्ड कर वायरल कर दिया गया। निहंगों का कहना है कि कुछ लोग अभद्र कमेंट कर खुद को बड़ा साबित करने की कोशिश करते हैं, इसलिए वे सबक सिखाने यहां तक आए। हालांकि इस मामले में अभी पुलिस के पास किसी तरह की कोई शिकायत नहीं पहुंची है। वीडियो में क्या, डंडे-थप्पड़ और मूंछों पर ताव
इस मामले में सामने आए वीडियो में दिख रहा है कि एक निहंग सोफे पर बैठे हैं। तभी एक सिख युवक निहंग से माफी मांगने के लिए आगे बढ़ता दिखाई देता है। इसी दौरान एक निहंग युवक पर डंडे से वार करता है और कहता है, अब बोल। इसके बाद युवक दोबारा माफी मांगने के लिए आगे बढ़ता है, तभी थप्पड़ जड़ दिया जाता है। इसके बाद थप्पड़ मारने वाला निहंग कहता है, ये उधर बैठा मूंछों को ताव दे रहा था। 2 पॉइंट में जानिए पूरा मामला:- निहंग की चेतावनी, सबका हिसाब लेंगे
निहंग दिलदार सिंह ने कहा कि सोशल मीडिया पर कुछ लोग अभद्र टिप्पणियां कर खुद को बड़ा साबित करने की कोशिश करते हैं। इसी वजह से इस युवक को सबक सिखाया गया। उन्होंने सोशल मीडिया पर निहंगों के खिलाफ गलत टिप्पणी करने वालों को खुली चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि ऐसे सभी लोगों के स्क्रीनशॉट उनके पास सुरक्षित हैं और समय आने पर उनसे हिसाब लिया जाएगा। *********** ये खबर भी पढ़ें: पंजाब में अश्लील फोटो वाले निहंग को संगलों से बांधा: डंडों से पिटवाया, बाणा पहनने पर रोक लगाई; बुड्ढा दल ने दी धार्मिक सजा निहंग जसदीप सिंह को उनके अश्लील फोटो सामने आने के बाद धार्मिक सजा दी गई है। बुड्ढा दल ने निहंग जसदीप सिंह के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की। इसके तहत जसदीप सिंह को संगल (जंजीरों) से बांधा गया और दंड स्वरूप डंडों से मार भी लगाई गई। (पढ़ें पूरी खबर)

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here