इंदौर में दैनिक भास्कर एप का ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट लगातार लोगों की जनसमस्याओं के समाधान में प्रभावी भूमिका निभा रहा है। इस मंच के जरिए नागरिक अपनी शिकायतें सीधे संबंधित विभागों, अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों तक पहुंचा रहे हैं। शिकायत मिलते ही जिम्मेदार अधिकारी संज्ञान लेकर कार्रवाई कर रहे हैं, जिससे लोगों को समय पर राहत मिल रही है। (आमजन से जुड़ी जनसमस्याएं और शहर की जमीनी हकीकत पोस्ट करने के लिए यहां क्लिक करें…) एग्जीक्यूटिव इंजीनियर अनुज गुप्ता बने आज के ‘स्टार ऑफिसर’ गंगा कॉलोनी स्थित साधना नगर, एयरपोर्ट रोड निवासी अरविंद ने ‘भास्कर समाधान’ पर शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में लंबे समय से बिजली सप्लाई बंद थी, जिससे रहवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। शिकायत पोस्ट होते ही आज के ‘स्टार ऑफिसर’ एग्जीक्यूटिव इंजीनियर अनुज गुप्ता ने मामले में संज्ञान लिया और बिजली सप्लाई बहाल कराई। समाधान की पुष्टि भी एप पर की गई, जिससे क्षेत्रवासियों को राहत मिली। एप से लोगों को मिल रहा समाधान बनगंगा: चार साल पुरानी खराब सड़क से मिली राहत वार्ड-10 के बनगंगा स्थित लक्ष्मीबाई नगर स्टेशन रोड निवासी प्रिया प्रजापत ने सड़क की खराब स्थिति को लेकर शिकायत दर्ज कराई थी। उनका कहना था कि पिछले चार वर्षों से सड़क खराब होने के कारण लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही थी। शिकायत के बाद संबंधित विभाग ने सड़क निर्माण कराया और समस्या का समाधान किया। समाधान की पुष्टि शिकायतकर्ता प्रिया प्रजापत ने एप पर की है। गंदगी, स्ट्रीट लाइट और खराब सड़कों की समस्याओं से जूझ रहे इंदौरवासी राम कृष्णा बाग: खुदी सड़क और कचरे के ढेर से परेशान रहवासी वार्ड-70 के आदर्श इंदिरा नगर, राम कृष्णा बाग निवासी अनीश चिंतामन ने शिकायत दर्ज कराई है कि पाइप लाइन बिछाने के बाद सड़क की मरम्मत नहीं की गई। सड़क पर गड्ढे और आसपास जमा कचरे के कारण आए दिन दुर्घटनियों का खतरा बना रहता है। उन्होंने जल्द सड़क दुरुस्त कराने और सफाई कराने की मांग की है। श्री महालक्ष्मी नगर: तीन साल से बंद स्ट्रीट लाइट,अंधेरे में कॉलोनी वार्ड-36 के श्री महालक्ष्मी नगर निवासी श्वेता पोरवाल ने शिकायत दर्ज कराई है कि तिराहे की स्ट्रीट लाइट पिछले तीन वर्षों से बंद पड़ी है। कई बार शिकायत के बावजूद अब तक नई लाइट नहीं लगाई गई। वहीं सड़क पर बना गड्ढा भी वर्षों से जस का तस है, जिससे रात के समय दुर्घटना का खतरा बना रहता है। पलासिया: 25 दिन से नहीं उठा कचरा, बदबू से लोग परेशान वार्ड-45 के पलासिया स्थित अंबेडकर नगर निवासी सुरेश रोजड़े ने शिकायत दर्ज कराई है कि पिछले 20 से 25 दिनों से क्षेत्र से कचरा नहीं उठाया गया है। इससे बदबू, गंदगी और मच्छरों की समस्या बढ़ गई है। उन्होंने नियमित सफाई कराने की मांग की है। उषा नगर: टूटी स्ट्रीट लाइट से अंधेरा, कार्रवाई नहीं वार्ड-71 के उषा नगर निवासी अंकित कंसल ने शिकायत दर्ज कराई है कि कुछ महीने पहले सड़क की स्ट्रीट लाइट टूटकर गिर गई थी। इंदौर 311 एप पर कई बार शिकायत करने के बावजूद अब तक नई लाइट नहीं लगाई गई। रात में अंधेरा रहने से हादसों और असामाजिक गतिविधियों का खतरा बना रहता है। पब्लिक को आवाज देने का सबसे बड़ा डिजिटल प्लेटफॉर्म दैनिक भास्कर एप पर भास्कर समाधान सेगमेंट देश का पहला ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी खुद अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू पोस्ट कर सकते हैं। यह पब्लिक को आवाज देने का सबसे बड़ा माध्यम बना है। एप को यूजर्स के लिए भी काफी आसान बनाया गया है और नए फीचर्स जोड़े गए हैं। किसी समस्या का समाधान होने पर यूजर्स बता सकते हैं कि उनकी शिकायत दूर कर दी गई है। अधिकारी बता सकेंगे, क्या एक्शन लिया दैनिक भास्कर के इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपना एक्शन बता सकेंगे। शिकायत जिस विभाग से संबंधित है, वह अब सीधे उसके अधिकारियों तक पहुंचेगी। इसके बाद अधिकारी उस लोकेशन को मैप पर देख सकेंगे। यदि उन्होंने समाधान कर दिया है, तो शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी एप के जरिए ही दे सकेंगे या बता सकेंगे कि अभी काम जारी है। अधिकारी चाहें तो जिस यूजर ने शिकायत की है, उसे भी कॉल कर सकेंगे। यूजर बता सकते हैं, समाधान हो गया एप को यूजर्स के लिए भी काफी आसान बनाया गया है और नए फीचर्स जोड़े गए हैं। किसी समस्या का समाधान होने पर यूजर्स बता सकते हैं कि उनकी शिकायत दूर कर दी गई है। भास्कर समाधान सेगमेंट बदलाव लाने की दिशा में एक सकारात्मक पहल है। इसके पीछे भास्कर एप की सोच यही है कि शहर के हर कोने से लोगों की समस्याएं प्रशासन तक रियल टाइम पहुंचें, ताकि आमजन और प्रशासन के बीच एक सेतु बन सके। लोग सीधे अपनी बात कह सकें। ऐसे में सरकार और अधिकारियों को चाहिए कि वे इन पोस्ट को सकारात्मक रूप से लें और समाधान का रास्ता चुनें।
