Homeमध्यप्रदेशनामांकन रद्द होने पर रायसेन युवक कांग्रेस ने निकाली शवयात्रा:मीनाक्षी नटराजन के...

नामांकन रद्द होने पर रायसेन युवक कांग्रेस ने निकाली शवयात्रा:मीनाक्षी नटराजन के समर्थन में प्रदर्शन, लोकतंत्र और संविधान बचाने के लगाए नारे

रायसेन में कांग्रेस नेता मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द किए जाने के विरोध में युवक कांग्रेस ने सोमवार शाम सागर तिराहे पर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने चुनाव की प्रतीकात्मक शवयात्रा निकालकर उसका दहन किया और भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन का नेतृत्व युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह सोलंकी ने किया। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता सागर तिराहे पर एकत्र हुए। कार्यकर्ताओं ने लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के समर्थन में नारे लगाए तथा चुनाव प्रक्रिया पर सवाल उठाए। हर्षवर्धन सिंह सोलंकी ने आरोप लगाया कि मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द किया जाना लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग अपनी निष्पक्ष भूमिका निभाने में विफल रहा है और लोकतंत्र की लगातार हत्या की जा रही है। “संविधान बचाओ” के नारे लगाए गए प्रदर्शन के दौरान “लोकतंत्र बचाओ” और “संविधान बचाओ” के नारे लगाए गए। शवयात्रा दहन के दौरान सागर तिराहे पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा। बाद में प्रशासन की मौजूदगी में प्रदर्शन शांतिपूर्वक समाप्त हो गया। आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड की मदद से पानी की बौछार की गई। इस अवसर पर जिला कांग्रेस संगठन प्रभारी एवं पूर्व विधायक शैलेन्द्र पटेल, जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं विधायक देवेन्द्र पटेल, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मनोज अग्रवाल, कांग्रेस प्रवक्ता जावेद अहमद सहित अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here