Homeमध्यप्रदेशनर्मदा स्नान करने गए दोस्तों की स्कूटी से ₹1लाख चोरी:बड़वानी में बदमाशों...

नर्मदा स्नान करने गए दोस्तों की स्कूटी से ₹1लाख चोरी:बड़वानी में बदमाशों ने चार महंगे मोबाइल भी चुराए; खदान के पास मिला वाहन

बड़वानी के प्रसिद्ध राजघाट पर नर्मदा स्नान करने गए चार दोस्तों के साथ शनिवार शाम को चोरी की वारदात हो गई। अज्ञात बदमाशों ने पार्किंग में खड़ी स्कूटी की डिक्की में रखे 1 लाख नकद, चार कीमती मोबाइल फोन और जरूरी दस्तावेज चुरा लिए। पीड़ितों ने शनिवार रात 10 बजे कोतवाली थाना बड़वानी पहुंचकर मामले की लिखित शिकायत दर्ज कराई है। नहाने जाने से पहले डिक्की में सुरक्षित रखा था कीमती सामान फरियादी नरेन्द्र लखतरिया (45) निवासी रायल टाउन कॉलोनी, बड़वानी ने बताया कि वे टाइल्स का व्यवसाय करते हैं। शनिवार शाम करीब 6:15 बजे वे अपने तीन दोस्तों आशीष पालीवाल (सेगांव), सुनील कनासे (कृष्णा स्टेट कॉलोनी) और गौरव माथुर (आशाग्राम रोड) के साथ राजघाट पर नर्मदा नदी में स्नान करने गए थे। नदी में उतरने से पहले चारों दोस्तों ने सुरक्षा के लिहाज से अपने-अपने मोबाइल, पर्स और नकदी नरेंद्र की एक्टिवा स्कूटी की डिक्की में रख दिए थे। डिक्की में रखे थे चारों दोस्तों ₹1 लाख डिक्की में रखे कुल 1 लाख रुपयों में नरेंद्र के ₹52,000, आशीष के ₹22,000, सुनील के ₹14,000 और गौरव के ₹12,000 नकद शामिल थे। इसके अलावा डिक्की में चारों के अलग-अलग कंपनियों (वीवो, रियलमी, सैमसंग और ओप्पो) के मोबाइल फोन और पर्स में रखे महत्वपूर्ण दस्तावेज भी मौजूद थे। 1 किलोमीटर दूर खदान के पास मिली स्कूटी करीब आधा घंटा नहाने के बाद जब चारों दोस्त वापस पार्किंग में पहुंचे, तो वहां से एक्टिवा गायब देख उनके होश उड़ गए। उन्होंने आसपास काफी खोजबीन की, तभी राजघाट मंदिर के पुजारी ने बताया कि एक स्कूटी यहां से करीब एक किलोमीटर दूर खदान के पास लावारिस हालत में खड़ी है। दोस्त जब दौड़कर मौके पर पहुंचे तो स्कूटी तो मिल गई, लेकिन उसकी डिक्की का लॉक टूटा हुआ था और अंदर रखा ₹1 लाख कैश व चारों मोबाइल गायब थे। बड़वानी कोतवाली थाना पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर हुलिए और मोबाइल लोकेशन के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here