Homeमध्यप्रदेशनर्मदा में 4 दोस्त डूबे, 3 की मौत:15 फीट गहरे पानी में...

नर्मदा में 4 दोस्त डूबे, 3 की मौत:15 फीट गहरे पानी में डूबे, एक को नाविकों ने बचाया

मध्यप्रदेश के देवास में नर्मदा में नहाने गए चार दोस्त डूब गए। इनमें से तीन की मौत हो गई। वहीं एक युवक को स्थानीय नाविकों ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया। घटना गुरुवार दोपहर 2.30 बजे राजौर क्षेत्र की है। चारों खातेगांव से आए थे। नदी में नहाने उतरे थे, लेकिन कुछ ही देर में वे गहरे पानी की तरफ चले गए और डूबने लगे। 15 फीट गहरे पानी से उनको बाहर निकाला। तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। इन लोगों की गई जान
मृतकों की पहचान खातेगांव निवासी सनी पिता श्रवण, गोलू पिता नटवर और ग्राम कणा निवासी आयुष पिता तेजाराम के रूप में हुई है। आयुष इन दिनों खातेगांव में ही रह रहा था। तीनों की उम्र करीब 17 से 20 वर्ष के बीच बताई गई है। वहीं, खातेगांव निवासी विवेक पिता दिलीप को स्थानीय लोगों और नाविकों की मदद से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। लोगों ने की सुरक्षा बढ़ाने की मांग हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना के बाद बड़ी संख्या में लोग नदी किनारे जमा हो गए। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से नदी किनारे सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने और खतरनाक स्थानों पर चेतावनी बोर्ड लगाने की मांग की है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here