Homeमध्यप्रदेशनर्मदापुरम में बोलेरो और बाइक की भिडंत, दो की मौत:दोनों वाहन सड़क...

नर्मदापुरम में बोलेरो और बाइक की भिडंत, दो की मौत:दोनों वाहन सड़क से 5 फीट नीचे उतरकर पलटे, स्पीड कंट्रोल न होने से हादसा

नर्मदापुरम-पिपरिया स्टेट हाईवे पर सेमरीहरचंद में मंगलवार रात करीब 10.30 बजे बोलेरो और बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। हादसा सेमरीहरचंद में एंट्री से पहले नाले की पुलिया के पास मोड़ पर हुआ। टक्कर इतनी तेज थी कि बोलेरो बाइक को साथ लेकर सड़क से करीब 5 फीट नीचे उतरकर पलट गई। हादसे में बाइक सवार दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। बोलेरो ड्राइवर गंभीर रूप से घायल है। हादसे के बाद राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही सेमरीहरचंद चौकी प्रभारी एसआई विवेक यादव स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे। लोगों की मदद से बोलेरो के नीचे दबे घायलों और मृतकों को बाहर निकाला गया। इसके बाद सभी को सोहागपुर अस्पताल भेजा गया। टक्कर में बाइक भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। मृतकों की पहचान चंद्रमोहन कुशवाह पिता मोतीलाल कुशवाह (25) निवासी थाना चीचली, जिला नरसिंहपुर और प्रमोद कुशवाह पिता शोभाराम कुशवाह (30) निवासी ग्राम खरचिली, बनखेड़ी के रूप में हुई है। दोनों आपस में रिश्तेदार बताए जा रहे हैं।बोलेरो ड्राइवर तामिया का रहने वाला है। उसकी हालत गंभीर होने पर उसे मंगलवार रात ही नर्मदापुरम रेफर किया गया। मोड़ पर स्पीड कंट्रोल नहीं था
बोलेरो का ऊपरी हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुआ है। चौकी प्रभारी एसआई विवेक यादव ने बताया कि यह आमने-सामने की टक्कर थी। आशंका है कि मोड़ पर स्पीड कंट्रोल नहीं होने के कारण बोलेरो सीधे बाइक से टकराई और सड़क से नीचे पलट गई। दोनों शवों को रात में सोहागपुर सरकारी अस्पताल लाया गया। सोहागपुर पुलिस ने मर्ग कायम कर परिजनों को सूचना दी है। बुधवार सुबह 9 बजे दोनों शवों का पोस्टमार्टम होगा। हादसे के बाद बोलेरो को रात में ही क्रेन की मदद से गड्ढे से निकालकर सड़क किनारे लाया गया।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here