Homeमध्यप्रदेशदेश विरोधी गतिविधियों के मामले में फराज को भेजा जेल:नईम 4 दिन...

देश विरोधी गतिविधियों के मामले में फराज को भेजा जेल:नईम 4 दिन की ATS रिमांड पर, भोपाल कोर्ट में पेश किए गए दोनों आरोपी

देशविरोधी गतिविधियों और कथित आतंकी नेटवर्क से जुड़े मामले में गिरफ्तार आरोपी मोहम्मद फराज और नईम अब्दुल्ला को मंगलवार को विशेष न्यायाधीश डॉ. मुकेश मलिक की अदालत में पेश किया गया। अदालत ने मोहम्मद फराज को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया, जबकि नईम अब्दुल्ला को 4 दिन के लिए एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड (ATS) की रिमांड पर सौंप दिया। ATS ने अदालत को बताया कि मामले की जांच जारी है और आरोपी नईम से पूछताछ के लिए अतिरिक्त समय की आवश्यकता है। जांच एजेंसी उससे नेटवर्क, डिजिटल संपर्कों, विदेशी कनेक्शन और अन्य संदिग्ध गतिविधियों के संबंध में पूछताछ करेगी। इस मामले में अब तक भोपाल से मोहम्मद फराज, देवबंद से नईम अब्दुल्ला, राजस्थान के अलवर से शाकिर मेव और धार से हाजी अजहर की गिरफ्तारी हो चुकी है। वहीं हरियाणा के नूंह से एक संदिग्ध को पूछताछ के लिए भोपाल लाया गया है। ATS पूरे नेटवर्क, डिजिटल रिकॉर्ड, विदेशी संपर्कों और आर्थिक लेन-देन की जांच कर रही है। टेलीग्राम-वाट्सएप ग्रुप से युवाओं को जोड़ने की कोशिश शुरुआती जांच में सामने आया है कि टेलीग्राम और वाट्सएप ग्रुप्स के जरिए युवाओं को जोड़ने की कोशिश की जा रही थी। फराज सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए युवाओं को जोड़ने और संदिग्ध गतिविधियों से जुड़े वीडियो साझा करने के लिए ग्रुप बनाता था। वह पिछले करीब चार वर्षों से डिजिटल गतिविधियों में सक्रिय था। अब एटीएस डिजिटल गतिविधियों, विदेशी फंडिंग और पूरे नेटवर्क की कड़ियां खंगाल रही है। ये खबर भी पढ़ें… ATS की गिरफ्त में आए संदिग्धों का कबूलनामा देश विरोधी गतिविधियों के आरोप में एमपी एटीएस ने मध्य प्रदेश के धार से एक और संदिग्ध हाजी अजहर को गिरफ्तार किया है। एटीएस ने सबसे पहले भोपाल से मोहम्मद फराज को गिरफ्तार किया था। इसके बाद नईम अब्दुल्ला को पकड़ा गया। फिर हरियाणा के नूंह से एक संदिग्ध को पूछताछ के लिए भोपाल लाया गया है। मामले में अब तक चार गिरफ्तार किए जा चुके हैं। पढ़ें पूरी खबर

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here