Homeमध्यप्रदेशदेवास-बेकाबू कार ने 3 लोगों को कुचला, मौत:पहले 2 महिलाओं को रौंदा,...

देवास-बेकाबू कार ने 3 लोगों को कुचला, मौत:पहले 2 महिलाओं को रौंदा, फिर बुजुर्ग को मारी टक्कर; इंदौर से पिकनिक मनाने आया था आरोपी

देवास में तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे खड़ी दो महिलाओं को रौंद दिया। इसके बाद घर के बाहर कुर्सी पर बैठे 80 साल के बुजुर्ग को टक्कर मार दी। फिर कार सीधे पेड़ से जा टकराई। हादसे में बुजुर्ग और दोनों महिलाओं की मौत हो गई है। मृतकों की पहचान देवनालिया-जूनापानी इलाके के रहने वाले 80 वर्षीय शंकर, 40 वर्षीय मनीबाई और 45 वर्षीय जमुनाबाई के रूप में हुई है। हादसा रविवार को उदयनगर थाना क्षेत्र के दड़ गांव के पास हुआ। पुलिस ने आरोपी ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है। घटना की दो तस्वीरें देखिए… पहले जानिए CCTV में क्या दिखा हादसे का CCTV फुटेज भी सामने आया है। इसमें सफेद रंग की कार तेज रफ्तार से आती दिखाई दे रही है। कार की रफ्तार करीब 100Kmph बताई जा रही है। CCTV में एक बुजुर्ग घर के बाहर कुर्सी पर बैठे नजर आ रहे हैं, जबकि एक अन्य व्यक्ति जमीन पर बैठकर उनसे बात कर रहा है। आसपास कुछ झुग्गी-झोपड़ियां भी दिखाई दे रही हैं। इनसे कुछ दूरी पर दो महिलाएं खड़ी थीं। तभी तेज रफ्तार कार तीनों को टक्कर मारते हुए पेड़ से जा टकराती है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि आसपास की झुग्गी-झोपड़ियों को भी नुकसान पहुंचा। इंदौर से पिकनिक मनाने उदयनगर आए थे जानकारी के मुताबिक, कार सवार इंदौर के रेसकोर्स रोड इलाके के रहने वाले बताए जा रहे हैं। वे रविवार सुबह पिकनिक मनाने उदयनगर आए थे। सुबह करीब 11 बजे दड़ गांव के पास उनकी कार तेज रफ्तार में थी। तभी अचानक कार बेकाबू हो गई और सड़क किनारे खड़ी मनीबाई और जमुनाबाई को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरी गंभीर रुप से घायल हो गई। इसके बाद भी कार नहीं रुकी। घर के बाहर कुर्सी पर बैठकर धूप सेंक रहे 80 वर्षीय शंकर को रौंदते हुए कार पेड़ से जा टकराई। हादसे के बाद अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने महिला और बुजुर्ग दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। पुलिस ने ड्राइवर को लिया हिरासत में पुलिस के अनुसार, कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि अनियंत्रित होने के बाद उसने सड़क किनारे लगे तीन से चार खंभों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। हादसे में कार चालक भी घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी कार से कार से पिकनिक के दौरान खाना बनाने में इस्तेमाल होने वाले बर्तन भी मिले हैं। उदयनगर थाना प्रभारी अभिनव शुक्ला ने बताया कि तीनों शवों का बागली स्वास्थ्य केंद्र में पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। पकड़े गए ड्राइवर धर्मेंद्र जैन का मेडिकल टेस्ट कराने के बाद मामले की जांच की जा रही है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here