Homeमध्यप्रदेश55KM तक हाईवे पर दौड़ती कार में दुष्कर्म:पीड़िता बोली- 8.30 घंटे थाने...

55KM तक हाईवे पर दौड़ती कार में दुष्कर्म:पीड़िता बोली- 8.30 घंटे थाने में बैठाकर रखा; न तो मुख्य आरोपी पकड़ाया, न दूसरे का नाम पता चला

उज्जैन से इंदौर के बीच 55 किमी तक चलती कार में 19 वर्षीय युवती से बारी-बारी से दुष्कर्म का आरोप है। पीड़िता का कहना है कि कॉफी पीने के बाद वह बेहोश होने लगी थी। आरोपियों ने उसे इंदौर में अरबिंदो हॉस्पिटल के आगे छोड़ दिया। युवती ने उज्जैन के नानाखेड़ा थाने में शिकायत की। उसका आरोप है कि पुलिस ने रात 9 बजे से सुबह 5.30 बजे तक थाने में बैठाए रखा। मामले में मुख्य आरोपी चक्रेश जैन अब तक फरार है, जबकि दूसरे आरोपी की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस कॉफी हाउस के सीसीटीवी की जांच कर रही हैं। पीड़िता बोली- बयान के नाम पर परेशान किया दैनिक भास्कर से बातचीत में पीड़िता ने आरोप लगाया कि पुलिस उससे बार-बार घटना के बारे में पूछती रही, जबकि उसे खुद पूरी घटना याद नहीं थी। उसने कहा, ‘उज्जैन की नानाखेड़ा पुलिस पूछ रही है कि घटना कब हुई, जबकि मुझे होश ही नहीं था। मुझे रात 9 बजे से सुबह 5.30 बजे तक थाने में बैठाकर रखा। अगले दिन सुबह फिर बुला लिया।’ पीड़िता ने कहा कि पुलिस को चक्रेश जैन से पूछना चाहिए कि उसका दूसरा साथी कौन था। उसके मुताबिक, उसे सुबह से इधर-उधर बुलाया जा रहा था और बयान के नाम पर परेशान किया गया। कॉफी पीने के बाद बेहोश होने लगी थी युवती एफआईआर में युवती ने बताया कि कुछ दिन पहले इंस्टाग्राम पर उसकी चक्रेश जैन से बातचीत शुरू हुई थी। चक्रेश कई दिनों से उससे मिलने के लिए कह रहा था। 26 अक्टूबर को वह बस से इंदौर से उज्जैन आई और मेघदूत होटल के सामने शाम करीब 5.30 बजे उतरी। युवती के मुताबिक, चक्रेश काले रंग की कार से वहां पहुंचा। वह उसकी कार में बैठ गई। आगे जाकर चक्रेश ने उसे कॉफी पिलाई। इसके बाद एक अन्य युवक कार में बैठा, जिसे वह नहीं जानती थी। फिर दोनों उसे कार में बैठाकर इंदौर की तरफ ले जाने लगे। युवती ने आरोप लगाया कि रास्ते में दोनों ने बारी-बारी से उसके साथ जबरदस्ती की और मारपीट भी की। इसके बाद वह बेहोश हो गई। उसे धुंधला दिखाई देने लगा और आगे की घटना याद नहीं है। आरोपियों ने उसे अरविंदो हॉस्पिटल के आगे छोड़ दिया। वहां से उसने अपने दोस्त को फोन किया। दोस्त के आने पर उसे पूरी बात बताई और फिर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पीड़िता के कोर्ट में 164 के तहत बयान हुए दर्ज पुलिस ने पीड़िता के आवेदन के आधार पर प्रथम दृष्टया धारा 70 (1), 127 (2) बीएनएस के तहत अपराध घटित होना पाए जाने पर आरोपी चक्रेश जैन और एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इधर, मंगलवार को पीड़िता को एक बार फिर उज्जैन बुलाकर कोर्ट में पेश किया गया। जहां धारा 164 के तहत बयान हुए हैं। पुलिस के हाथ लगे कॉफी शॉप के CCTV पुलिस ने मंगलवार को आरोपियों को पकड़ने के लिए एक टीम इंदौर भेजी थी, लेकिन आरोपी हाथ नहीं लग सके। वहीं, घटना से जुड़े CCTV फुटेज की जांच में चक्रेश जैन और युवती मेघदूत के सामने एक कॉफी शॉप में अंदर जाते और बाहर आते दिखाई दिए। हालांकि, इस दौरान तीसरा व्यक्ति दिखाई नहीं दिया। पुलिस को टोल से गाड़ी के गुजरने के CCTV फुटेज भी मिले हैं। इनमें निसान कंपनी की सनी काली कार इंदौर की ओर जाती हुई दिखाई दे रही है। अब पुलिस CCTV के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है। —————— यह खबर भी पढ़ें… इंदौर की युवती का आरोप- चलती कार में गैंगरेप किया सिंहस्थ की तैयारी वाले उज्जैन में युवती ने चलती कार में पांच लोगों पर गैंगरेप का आरोप लगाया है। इंदौर की 20 वर्षीय युवती का आरोप है कि उसके साथ मारपीट भी की गई। वारदात उज्जैन से इंदौर मार्ग पर हुई। इसके बाद आरोपियों ने उसे इंदौर छोड़ दिया। पूरी खबर यहां पढ़ें…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here