छतरपुर जिले के गढ़ी मलहरा थाना क्षेत्र के बारी गांव में 18 वर्षीय युवक का शव घर के बरामदे में फंदे पर लटका मिला। मृतक की पहचान हरिजन मोहल्ला, वार्ड क्रमांक 15 निवासी राजेंद्र अहिरवार के रूप में हुई है। वह मातादीन अहिरवार का बेटा था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए महाराजपुर भेजकर जांच शुरू की। दादा ने सबसे पहले देखा
जानकारी के अनुसार, राजेंद्र का शव बरामदे में पंखे के बॉक्स से रस्सी के सहारे लटका मिला। सबसे पहले उसके दादा गडुआ अहिरवार ने उसे देखा। दरवाजा अंदर से बंद था। इसके बाद बाथरूम की तरफ से ऊपर चढ़कर देखने पर राजेंद्र फंदे पर लटका मिला। पोस्टमार्टम के बाद जांच जारी
परिवार ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा की कार्रवाई की और शव को पोस्टमार्टम के लिए महाराजपुर भेजा। डॉक्टर ने युवक को मृत घोषित किया। राजेंद्र ने यह कदम क्यों उठाया, इसकी वजह अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है।
