Homeमध्यप्रदेशकैंसर पीड़ित कैदी की जिंदगी से खिलवाड़:34 बार लिखा पत्र, नहीं भेजा...

कैंसर पीड़ित कैदी की जिंदगी से खिलवाड़:34 बार लिखा पत्र, नहीं भेजा एम्स, RI पर चलेगा केस, CM और CS को भेजी आदेश की कॉपी

ग्वालियर सेंट्रल जेल में बंद कैंसर पीड़ित कैदी के इलाज को लेकर पुलिस और जेल प्रशासन की संवेदनहीनता पर मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की ग्वालियर खंडपीठ ने बेहद सख्त रुख अपनाया है। जस्टिस जी.एस. अहलूवालिया और जस्टिस अनुराधा शुक्ला की युगलपीठ ने दोनों विभागों की कार्यप्रणाली पर गहरी नाराजगी जताते हुए कहा कि पुलिस और जेल विभाग खुद को स्वतंत्र एजेंसी मान बैठे हैं और अपनी जिम्मेदारी से भाग रहे हैं। कोर्ट से तथ्य छिपाने और भ्रामक शपथपत्र देने पर रक्षित निरीक्षक (आरआई) रंजीत सिंह सिकरवार के खिलाफ अदालत की अवमानना का अलग से केस दर्ज करने का आदेश दिया है। साथ ही, दोनों विभागों की आपसी खींचतान खत्म करने के लिए आदेश की प्रति मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव को भेजने के निर्देश दिए हैं। इस मामले में बुधवार (25 नवंबर) को फिर सुनवाई होगी। 8 महीने से लटका है दिल्ली एम्स का फॉलो-अप सेंट्रल जेल ग्वालियर में बंद कैदी नरहरि कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहा है। उसका इलाज दिल्ली एम्स के मेडिकल विभाग में चल रहा था। 4 दिसंबर 2025 को हुई जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे 12 मार्च 2026 को दोबारा फॉलो-अप के लिए बुलाया था, लेकिन पुलिस गार्ड उपलब्ध न होने के कारण उसे दिल्ली नहीं भेजा जा सका। कोर्ट में खुला झूठ: जेल ने भेजे 34 पत्र, आरआई ने शपथपत्र में छिपाए सुनवाई के दौरान पहले केंद्रीय जेल के उप अधीक्षक रामगोपाल पाल ने कहा कि पुलिस को कोई मांग पत्र नहीं भेजा गया था, लेकिन कोर्ट की सख्ती के बाद उन्होंने रिकॉर्ड पेश किए। दस्तावेजों से खुलासा हुआ कि जेल प्रशासन ने 10 मार्च 2026 से 3 नवंबर 2026 के बीच कुल 34 बार आरआई को पत्र लिखकर कैदी को एम्स ले जाने के लिए पुलिस बल मांगा था। कोर्ट में मौजूद आरआई रंजीत सिंह सिकरवार ने पत्र मिलने की बात तो कबूली, लेकिन अपने शपथपत्र में इनका कोई जिक्र नहीं किया था। सिर्फ 13 मार्च को मुख्यमंत्री के दौरे का हवाला दिया, जबकि उसके बाद के 8 महीनों में बल न भेजने का कोई जवाब नहीं दे सके। कोर्ट ने इसे गंभीर लापरवाही और अदालत से धोखाधड़ी माना। डीजीपी के नाम पर पेश जवाब पर भी उठे सवाल मामले में पुलिस महानिदेशक (DGP) से जवाब मांगा गया था, लेकिन जो जवाब पेश हुआ उस पर ग्वालियर पुलिस लाइन के डीएसपी चेतन सिंह बघेल के हस्ताक्षर थे। आरआई ने खुद स्वीकार किया कि यह जवाब उन्होंने ही तैयार कर भेजा था। इस पर कोर्ट ने संदेह जताया कि अनसुने किए गए 34 मांग पत्रों की फाइल डीजीपी के संज्ञान में लाई भी गई थी या नहीं। हाईकोर्ट की तीन बड़ी टिप्पणियां अब आगे क्या? आरआई रंजीत सिंह सिकरवार को अवमानना नोटिस का जवाब देने के लिए 3 कार्यदिवस का समय दिया गया है, जिस पर अगली सुनवाई 30 नवंबर को होगी। वहीं, लोक अभियोजक ब्रजेश कुमार त्यागी को एक दिन की मोहलत दी गई है कि वे स्पष्ट करें कि नरहरि और अन्य गंभीर मरीजों को बार-बार मांग के बावजूद एम्स क्यों नहीं भेजा गया। मूल अपील पर अगली सुनवाई बुधवार 25 नवंबर को होगी।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here