नीट यूजी, सीबीएसई की परीक्षा में गड़बड़ी प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपरलीक जैसी युवाओं और छात्रों की समस्याओं के विरोध में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने इंदौर से भोपाल तक 200 किलाेमीटर की साइकिल यात्रा निकाली। इस साइकिल यात्रा में कांग्रेस के कई नेता सिर्फ फोटो खिंचाने के बाद गायब होते गए। लेकिन, जीतू पटवारी के साथ इंदौर से लेकर भोपाल तक जिन लोगों ने पूरा सफर साइकिल से पूरा किया, उनमें बच्चे और बुजुर्ग भी शामिल हुए। पोती साइकिल पर, दादा बाईक से भोपाल तक आए इंदौर के क्षिप्रा से जीतू पटवारी की साइकिल यात्रा में साइकिल लेकर शामिल हुईं सेजल पटेल ने दैनिक भास्कर से कहा- हम खुद भी परेशान हैं ये बार-बार दोहराई जा रही है। मैं खुद छात्रा हूं और इस बार से परेशान हूं कि 12 साल में 90 बार पेपरलीक हुए तो इस समस्या से हम भी जूझ़ रहे हैं। हम चाहते कि कि इसमें अब परिवर्तन हो। इसलिए मैंने सोचा चाहे कुछ भी हो थकान हो, या बीमार पड़ जाऊं लेकिन मैं भोपाल तक साइकिल से जाऊंगी। सवाल: थकती हैं तब क्या करती हैं? सेजल: मेरे दादाजी और एक दीदी मेरे साथ हैं। जब मैं थकने लगती हूं दीदी अपना हाथ बढ़ाती हैं और दादाजी बाइक चलाते हुए मुझे साथ लेकर चलते हैं। सवाल: आपने इसके पहले कितने किलोमीटर साइकिल चलाई है? सेजल: मैंने आखिरी बार साइकिल 7वीं क्लास में चलाई थी। उसके बाद अभी साइकिल चलाना शुरु किया। दो तीन दिन पहले 15-15 किलोमीटर साइकिल चलाने की प्रेक्टिस की। उसके बाद अब मैं इंदौर से लगातार साइकिल चलाते हुए भोपाल पहुंच रही हूं। दादा बोले- हमारे समाज में बेटियों को बाहर नहीं जाने देते सेजल के दादा जी ने भास्कर से कहा- हमारे समाज में तो बेटी को कोई बाहर जाने ही नहीं देता है। लेकिन मैंने सोच लिया कि ये बेटी जो चाहेगी वो करेगी। इसका राजनीति करने का मन है तो छूट है। बस मेरा यही कहना है कि आचरण बचाकर काम करना। अभी 20 तारीख को अलका लांबा के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए दिल्ली जा रही है। 62 साल के बुजुर्ग अकेले भोपाल तक साइकिल से पहुंचे इंदौर के राऊ क्षेत्र के रहने वाले 62 साल के जितेन्द्र यादव ने भी इंदौर से भोपाल तक साइकिल से पूरा सफर तय किया। जितेन्द्र ने दैनिक भास्कर से बातचीत में कहा- आज पूरे भारत में जिस प्रकार से राममंदिर में चोरी हुई। पेपरलीक, मंहगाई, बेरोजगारी की स्थिति है। सड़कों, बांधों की हालत खराब है। चारों तरफ भ्रष्टाचार मचा हुआ है। ऐसी सरकार के खिलाफ युवाओं और देश के लोगों को जगाने के लिए मेरे जैसे बुजुर्ग भी इस यात्रा में शामिल हैं। सवाल: आपके परिजनों ने इस उम्र में अकेले साइकिल से जाने की सहमति दी? जितेन्द्र: मेरे परिवार के लोगों को पूरा विश्वास है। मैं 10 किलोमीटर रोजाना साइकिल चलाता हूं। और मैं फिजिकली फिट भी हूं। लोगों का प्यार मिल रहा है। लोगों के मन में पीड़ा है और सरकार के प्रति आक्रोश भी है। सवाल: थकान नहीं होती? जितेन्द्र: इतने लोगों के बीच में चलने पर अपने आप जोश आ जाता है। बीच में थोड़ा रेस्ट लेते हैं और फिर आगे बढ़ जाते हैं। अब जानिए कि कौन से कांग्रेसियों ने 200 किमी साइकिल चलाई सचिन यादव (विधायक कसरावद व पूर्व मंत्री) खरगोन जिले के कसरावद से विधायक और कमलनाथ सरकार में कृषि मंत्री रहे सचिन यादव ने इंदौर से भोपाल तक साइकिल से पूरा सफर तय किया। सचिन यादव के साथ बुधनी से विधानसभा चुनाव लड़े टीवी सीरियल में हनुमान का रोल अदा करने वाले विक्रम मस्ताल शर्मा ने भी इंदौर से भोपाल तक की साइकिल यात्रा की। यश घनघोरिया (प्रदेश अध्यक्ष युवा कांग्रेस) मप्र युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष यश घनघोरिया ने इंदौर से लेकर भोपाल तक साइकिल चलाकर जीतू पटवारी का साथ दिया। युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष अभिषेक परमार ने भी कुछ दूरी का ब्रेक लेते हुए इंदौर से भोपाल तक साइक्लोथॉन में सहभागिता की। सज्जन इंदौर से भोपाल तक साथ रहे पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा इंदौर में डीएवीवी कॉलेज के गेट के सामने साइक्लोथॉन के स्टार्टिंग पॉइंट से ही साथ रहे। सज्जन सिंह वर्मा के लिए एक सुरक्षाकर्मी साइकिल लेकल इंदौर के रीगल स्क्वायर पर नजर आया। हालांकि 71 वर्षीय सज्जन वर्मा ने इंदौर से भोपाल तक अपनी कार से ही जीतू पटवारी का साथ दिया। ये खबर भी पढ़ें… जीतू बोले- 90 पेपर लीक के पीछे BJP का माफिया
भोपाल में कांग्रेस के ‘छात्रों की गूंज’ अभियान के कार्यक्रम में पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने कहा- 12 साल की मोदी सरकार में 90 बार पेपर लीक हुए। मध्य प्रदेश में व्यापम कांड हुआ, PSC के एग्जाम में घपले हुए। एक भी ऐसा एग्जाम नहीं हुआ जो बिना विवाद के पूरा हुआ हो। पूरी खबर पढ़ें…
