Homeमध्यप्रदेशदमोह को मिला पहला नमो वन एक्यूप्रेशर पार्क:10 लाख से 6 महीने...

दमोह को मिला पहला नमो वन एक्यूप्रेशर पार्क:10 लाख से 6 महीने में तैयार, तीन तरह के चेकर लगे, चलने से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता

दमोह नगर पालिका क्षेत्र के सिविल वार्ड नंबर पांच में आयुष अस्पताल के पास शहर के पहले नमो वन एक्यूप्रेशर पार्क का निर्माण किया गया है। रविवार शाम 7 बजे पूर्व वित्त मंत्री और दमोह विधायक जयंत मलैया ने इस पार्क का लोकार्पण कर इसे जनता को सौंप दिया। नगर पालिका ने 10 लाख रुपए की लागत से पार्क को बनाया है। 6 महीने में यह एक्यूप्रेशर पार्क बन कर तैयार हुआ है। इस मौके पर नगर पालिका उपाध्यक्ष सुषमा विक्रम ठाकुर, सीएमओ राजेंद्र सिंह लोधी, स्थानीय नागरिकों के साथ ही बीजेपी के कई पदाधिकारी मौजूद रहे। बच्चों के लिए झूले और बुजुर्गों के लिए एक्यूप्रेशर ट्रैक विधायक जयंत मलैया ने बताया कि यह आधुनिक पार्क मुख्य रूप से बच्चों के लिए समर्पित किया गया है, जिसमें उनके खेलने के लिए नए और आधुनिक झूले लगाए गए हैं। इसके साथ ही पार्क में एक शानदार एक्यूप्रेशर ट्रैक भी बनाया गया है। इस एक्यूप्रेशर पार्क में तीन तरह के चेकर (हाई, मीडियम और लो) लगाए गए हैं, जो युवाओं और बुजुर्गों की सेहत के लिहाज से काफी फायदेमंद साबित होंगे। इन चेकर पर चलने से तलवों की मालिश होने से शरीर के निचले हिस्से में रक्त का संचार बढ़ता है। विधायक ने की साफ-सफाई बनाए रखने की अपील जयंत मलैया ने स्थानीय लोगों से बातचीत करते हुए कहा कि यह खूबसूरत पार्क अब उनका अपना है, इसलिए इसकी देखरेख करने और इसे साफ-सुथरा रखने की जिम्मेदारी भी अब उन्हीं की है। आपको बता दें कि दमोह शहर में नगर पालिका की तरफ से बनाया गया यह अपनी तरह का पहला एक्यूप्रेशर पार्क है, जहां बच्चे और बुजुर्ग सभी एक साथ आकर सुकून के पल बिता सकते हैं।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here