Homeमध्यप्रदेशदमोह के उमराहो में सार्वजनिक रास्ता बंद:ग्रामीणों ने पुलिस से मदद मांगी,...

दमोह के उमराहो में सार्वजनिक रास्ता बंद:ग्रामीणों ने पुलिस से मदद मांगी, आवागमन में हो रही परेशानी

दमोह जिले के पथरिया थाना क्षेत्र के उमराहो गांव के ग्रामीणों ने एक व्यक्ति पर सार्वजनिक रास्ता बंद करने का आरोप लगाते हुए पुलिस थाने में आवेदन दिया है। गुरुवार शाम बड़ी संख्या में महिला, पुरुष, बुजुर्ग और स्कूली छात्र-छात्राएं थाने पहुंचे। ग्रामीणों ने अपने आवेदन में बताया कि जिस सड़क मार्ग को बंद किया गया है, उसे पहले तहसीलदार, आरआई, पटवारी और पुलिस की मौजूदगी में खुलवाया गया था। हालांकि, अब उसे फिर से बंद कर दिया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क बंद होने से उनके आवागमन में बाधा आ रही है और दैनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं। स्कूल के छात्रों ने बताया कि रास्ता बंद होने के कारण वे समय पर पथरिया स्थित स्कूलों तक नहीं पहुंच पा रहे हैं, जिससे उनकी पढ़ाई पर असर पड़ रहा है। ग्रामीण महिलाओं ने यह भी बताया कि यदि गांव में कोई बीमार हो जाए, तो रास्ता बंद होने के कारण उसे समय पर पथरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तक ले जाना मुश्किल हो जाता है। ग्रामीण नेतराम ने कहा कि पहले भी इसी प्रकार रास्ता बंद किए जाने से लोगों को काफी परेशानी हुई थी, जिसे प्रशासन ने खुलवाया था। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की तत्काल जांच कर सार्वजनिक मार्ग को दोबारा खुलवाया जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके। इस संबंध में पथरिया थाना प्रभारी नेहा गोस्वामी ने बताया कि ग्रामीणों से आवेदन प्राप्त हुआ है। उन्होंने आश्वासन दिया कि आवेदन के आधार पर मामले की जांच की जाएगी और जांच में सामने आए तथ्यों के अनुसार आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here