Homeमध्यप्रदेशदतिया में नाबालिग से दो बार दुष्कर्म, केस दर्ज:फोटो वायरल करने की...

दतिया में नाबालिग से दो बार दुष्कर्म, केस दर्ज:फोटो वायरल करने की धमकी देकर दूसरी बार रेप, पिता को जान से मारने की धमकी दी

दतिया के बसई थाना में 17 साल की लड़की से युवक ने दो बार दुष्कर्म किया। नाबालिग की शिकायत पर गुरुवार देर रात पुलिस ने मामला दर्ज किया है। शिकायत में युवती ने बताया कि आरोपी युवक ने पहले सुनसान रास्ते में युवती को पकड़कर दुष्कर्म किया और फोटो वीडियो बना लिए। बाद में फोटो वायरल करने की धमकी देकर दोबारा वारदात को अंजाम दिया। युवक ने परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी। पिता को जान से मारने की धमकी दी इसलिए चुप रही
पीड़िता ने बताया कि, करीब दो माह पहले वह दोपहर के समय खेत पर जा रही थी। इसी दौरान वीरू अहिरवार पीछे से आया और उसका मुंह दबाकर पास की झाड़ियों में ले गया। वहां आरोपी ने जबरदस्ती दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपी ने थप्पड़ मारते हुए उसे और उसके पिता को जान से मारने की धमकी दी। डर और बदनामी के भय से किशोरी ने यह बात किसी को नहीं बताई। पीड़िता के अनुसार 18 मई को आरोपी ने फिर रास्ते में रोक लिया और फोटो वायरल करने की धमकी देकर दोबारा दुष्कर्म किया। घटना के बाद किशोरी ने घर पहुंचकर अपने माता-पिता को पूरी बात बताई। आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
परिजनों ने पहले सामाजिक बदनामी के डर से शिकायत नहीं की, लेकिन आरोपी लगातार धमकी देता रहा। इसके बाद गुरुवार रात पीड़िता अपने माता-पिता के साथ थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी वीरू अहिरवार के खिलाफ दुष्कर्म की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here