Homeमध्यप्रदेशदतिया पहुंचे टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर:पीतांबरा पीठ में की...

दतिया पहुंचे टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर:पीतांबरा पीठ में की पूजा-अर्चना, धूमावती आरती में हुए शामिल

भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर मंगलवार रात दतिया पहुंचे। उन्होंने विश्व प्रसिद्ध श्री पीतांबरा पीठ में मां पीतांबरा देवी के दर्शन कर विशेष पूजा-अर्चना की। गंभीर ने मंदिर परिसर में धूमावती माई की आरती में हिस्सा लिया और देश व टीम इंडिया की सफलता के लिए प्रार्थना की। गौतम गंभीर की श्री पीतांबरा पीठ में गहरी आस्था है और वे इससे पहले भी कई बार दतिया आ चुके हैं। क्रिकेट जगत में अहम मुकाबलों और बड़े टूर्नामेंटों से पहले उनके यहां दर्शन करने की चर्चाएं अक्सर होती रही हैं। बताया जाता है कि उन्होंने वर्ल्ड कप के दौरान भी मां पीतांबरा देवी के दरबार में पहुंचकर आशीर्वाद लिया था। कोच को देखने के लिए जुटी प्रशंसकों की भीड़
मंगलवार को जैसे ही गंभीर के मंदिर पहुंचने की सूचना मिली, परिसर के आसपास श्रद्धालुओं और क्रिकेट प्रशंसकों की भीड़ जुटने लगी। लोगों में उन्हें करीब से देखने और तस्वीरें लेने का काफी उत्साह दिखाई दिया। सादगी भरे अंदाज में पहुंचे गंभीर ने भी वहां मौजूद श्रद्धालुओं का अभिवादन किया। सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस बल रहा तैनात
वीआईपी दौरे को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस ने मंदिर परिसर में विशेष सुरक्षा इंतजाम किए थे। मंदिर के मुख्य मार्गों और परिसर में पुलिस बल तैनात रहा, ताकि श्रद्धालुओं की आवाजाही को नियंत्रित किया जा सके। इन अतिरिक्त व्यवस्थाओं के चलते भीड़ के बावजूद दर्शन प्रक्रिया सुचारू रूप से चलती रही।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here