Homeमध्यप्रदेशथप्पड़ मारने पर पत्नी को पीटा, गला घोंटकर मार डाला:बेडरूम में मुंह...

थप्पड़ मारने पर पत्नी को पीटा, गला घोंटकर मार डाला:बेडरूम में मुंह से खून निकलने तक दबाया, नाखूनों से नोचा; ‘तुम्हारा अफेयर है’ बोलकर मोबाइल तोड़ा

मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में पति ने पत्नी को पहले जमकर पीटा, फिर बेडरूम में गला घोंटकर मार डाला। गले और पीठ को नाखूनों से नोचा। शरीर पर कई जगह कट लगे थे। पलंग पर डेडबॉडी मिली। मामला करैरा थाना क्षेत्र के टीला रोड का है। जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान 23 वर्षीय नंदनी साहू के रूप में की गई है। नंदनी की शादी करीब 5 साल पहले संदीप साहू से हुई थी। दोनों का एक 4 साल का बेटा है। पुलिस ने देवर-देवरानी और पति को आरोपी बनाया है। ये 3 तस्वीरें देखिए… 18 अप्रैल की रात विवाद, हाथापाई तक पहुंचा शनिवार 18 अप्रैल की रात दोनों के बीच कहासुनी हुई। विवाद बढ़ा तो नंदनी घर छोड़कर जाने लगी। संदीप ने उसे रोकने की कोशिश की। दोनों के बीच हाथापाई हुई। नंदनी ने गुस्से में पति को थप्पड़ मार दिया, जिससे स्थिति और बिगड़ गई। बेडरूम में दबोचकर गला घोंटा, मौके पर मौत गुस्से में बेकाबू संदीप साहू ने पहले पत्नी के साथ बेरहमी से मारपीट की। इसके बाद कमरे में बिस्तर पर दबोचकर गला दबा दिया। इस दौरान नंदनी के मुंह से खून निकल रहा था, लेकिन आरोपी ने उसे नहीं छोड़ा। गला दबाकर हत्या कर दी। घटना के समय घर में देवर और देवरानी भी मौजूद थे। आरोपी के हाथों पर काटने के निशान परिजनों के अनुसार, नंदनी के गले और चेहरे पर नाखून के कई निशान मिले। उसकी पीठ पर भी चोट के निशान पाए गए। आरोपी संदीप के हाथों पर काटने के निशान मिले, जिससे साफ है कि घटना के दौरान दोनों के बीच जबरदस्त संघर्ष हुआ था। हत्या के बाद आरोपी ने साले को फोन किया वारदात के बाद आरोपी संदीप साहू ने नंदनी के भाई मदन साहू को फोन कर घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। उन्होंने नंदनी का शव कमरे में पलंग पर पड़ा देखा। आरोपी ने परिजनों के सामने जुर्म स्वीकार कर लिया था। देवर-देवरानी भी आरोपी, तीनों गिरफ्तार SDOP आयुष जाखड़ ने बताया- वारदात के समय घर में मौजूद देवर मोनू साहू और देवरानी रूचि साहू की भूमिका संदिग्ध है। उन्हें भी आरोपी बनाया है। महिला के शव का पोस्टमॉर्टम मेडिकल पैनल से कराया गया। पति और देवर-देवरानी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने जेल भेज दिया है। ………………………………. यह खबर भी पढ़ें मंडला में पत्नी को मारकर खून से सने हाथ धोए, कपड़े बदले मध्य प्रदेश के मंडला जिले में पति ने अपनी पत्नी को मार डाला। बेटे ने मां उठाकर जमीन पटका, फिर पति ने पत्थर से सिर कुचला। सिर कुचलने से जान नहीं गई तो गला घोंटकर हत्या की। मर्डर के बाद खून से सने हाथ धोए। कपड़े भी बदले। मामला निवास थाना क्षेत्र का है। पढ़ें पूरी खबर…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here