Homeदेशतेलंगाना के RIMS अस्पताल में आग, 2 नवजातों की मौत:दो गंभीर, 27...

तेलंगाना के RIMS अस्पताल में आग, 2 नवजातों की मौत:दो गंभीर, 27 बच्चे एडमिट थे, AC फटने की आशंका

तेलंगाना के आदिलाबाद जिले के सरकारी RIMS अस्पताल की स्पेशल न्यूबॉर्न केयर यूनिट (SNCU) में सोमवार रात करीब 11:50 बजे आग लग गई। हादसे में दो नवजातों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य की हालत गंभीर है। अधिकारियों के मुताबिक, यूनिट में 27 नवजातों का इलाज चल रहा था। आग के बाद 25 बच्चों को अलग-अलग निजी अस्पतालों में शिफ्ट किया गया। शुरुआती जानकारी में AC में खराबी के बाद विस्फोट की आशंका जताई गई है। हालांकि सही वजह जांच पूरी होने के बाद सामने आएगी। हादसे की 3 तस्वीरें… 25 बच्चों को दूसरे अस्पतालों में भेजा गया अधिकारियों के मुताबिक, आग में एक 5 दिन के बच्चे की मौत हुई। दूसरे नवजात को आग के बाद निजी अस्पताल ले जाया गया था, जहां मंगलवार सुबह उसकी मौत हो गई। आग के बाद 25 बच्चों को इलाज के लिए अलग-अलग निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया। इनमें से दो की हालत गंभीर है, जबकि बाकी बच्चों की सेहत पर लगातार नजर रखी जा रही है। CM ने सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने को कहा मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने नवजातों की मौत पर दुख जताया। उन्होंने इलाज करा रहे बच्चों को बेहतर और एडवांस मेडिकल केयर देने और उनकी हालत पर लगातार नजर रखने के निर्देश दिए। साथ ही घटना की जांच के बाद रिपोर्ट सौंपने और अस्पतालों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने को कहा। ——————————— यह खबर भी पढ़ें… महाराष्ट्र में अस्पताल में आग, 9 नवजात बचाए गए; VIDEO:बच्चों की ट्रॉली के पास धुआं-चिंगारी, स्टाफ ने खींचकर निकाला महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में एक प्राइवेट अस्पताल के NICU (नियोनेटल इंटेंसिव केयर यूनिट)) में आग लग गई। घटना के समय वार्ड में 9 नवजात भर्ती थे। अस्पताल प्रशासन ने सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकालकर दूसरे अस्पतालों में शिफ्ट कर दिया। पूरी खबर पढ़ें…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here