Homeमध्यप्रदेशBJP पार्षद पर टिप्पणी, मंत्री विजयवर्गीय ने जताया खेद:बोले- कांग्रेस ने बयान...

BJP पार्षद पर टिप्पणी, मंत्री विजयवर्गीय ने जताया खेद:बोले- कांग्रेस ने बयान को गलत तरीके से पेश किया; संध्या बोलीं- कैलाश जी पिता तुल्य

इंदौर में महिला पार्षद संध्या यादव पर टिप्पणी मामले में नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय बैकफुट पर आ गए हैं। मंगलवार को उन्होंने एक वीडियो जारी कर अपनी टिप्पणी पर खेद प्रकट किया है। साथ ही कांग्रेस नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा है कि कांग्रेस ने बयान को गलत तरीके से पेश किया है। विजयवर्गीय ने रविवार को विधानसभा क्रमांक-एक के वार्ड-6 में 7 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों के भूमिपूजन कार्यक्रम में पार्षद संध्या पर टिप्पणी की थी। उन्होंने पार्षद के काम की तारीफ करते हुए कहा था ‘संध्या दीदी की भी जरा चौड़ाई बढ़ गई…थोड़ी सी।’ इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। अलग-अलग बयान जारी किए विवाद बढ़ने के बाद मंत्री विजयवर्गीय और पार्षद संध्या यादव ने अलग-अलग बयान जारी किए। विजयवर्गीय ने अपनी टिप्पणी पर खेद जताते हुए कांग्रेस पर बयान को गलत तरीके से पेश करने का आरोप लगाया। वहीं संध्या यादव ने विजयवर्गीय को पिता तुल्य बताते हुए कहा कि दोनों के बीच पिता-पुत्री जैसा रिश्ता है। विजयवर्गीय बोले- संध्या मेरी बेटी जैसी विजयवर्गीय ने बयान में कहा कि उनके विधानसभा क्षेत्र की सक्रिय पार्षद संध्या यादव के वार्ड में काफी विकास कार्य हुए हैं। उन्होंने कहा कि भाषण में उनके बारे में जो शब्द कहे गए, उन्हें कांग्रेस ने गलत तरीके से उठाया। मंत्री ने कहा कि संध्या यादव उनकी बेटी जैसी हैं और उन्होंने उन्हें बचपन में गोद में खिलाया है। उन्होंने कहा कि न उनके मन में कुछ था और न संध्या के मन में, लेकिन जिस तरीके से कांग्रेस नेताओं ने इस बात को उठाया, उससे वह दुखी हैं। उन्होंने इस संबंध में खेद प्रकट किया। पार्षद बोलीं- विजयवर्गीय पिता तुल्य संध्या यादव ने कहा कि कैलाश विजयवर्गीय उनके पिता तुल्य हैं और दोनों के बीच पिता-पुत्री का रिश्ता है। उन्होंने कहा कि विजयवर्गीय ने उन्हें बचपन में गोद में खिलाया है। पार्षद ने लोगों से वायरल टिप्पणी को लेकर चल रही भ्रामक खबरों पर ध्यान नहीं देने की अपील की। उन्होंने कहा कि उनके वार्ड में 7 करोड़ 10 लाख रुपए के विकास कार्यों का भूमिपूजन और पानी की टंकी व संजीवनी क्लिनिक का लोकार्पण कार्यक्रम था। इसमें विधायक कैलाश विजयवर्गीय, सांसद शंकर लालवानी समेत अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद थे। किसी को डांट दें तो बुरा मत मानना कार्यक्रम के दौरान विजयवर्गीय ने संध्या यादव के काम की तारीफ करते हुए कहा था कि वह काफी काम करती हैं, हालांकि उन्हें जल्दी गुस्सा भी आता है। उन्होंने कहा कि कभी वह किसी को डांट दें तो इसे बुरा नहीं मानना चाहिए। विजयवर्गीय ने कहा कि महिलाओं के सामने घर और बाहर दोनों की जिम्मेदारियां रहती हैं, इसलिए उनके सामने कई तरह की समस्याएं भी होती हैं। मयंक को देखकर की थी टिप्पणी विजयवर्गीय ने अपने बेटे आकाश का जिक्र करते हुए कहा कि क्षेत्र की समस्याओं से जुड़े पत्रों में संध्या यादव के वार्ड का नाम सबसे पहले आता है। इसी दौरान उनकी नजर भाजपा नेता मयंक पर गई, जो संध्या यादव के बगल में बैठे थे। मयंक को संबोधित करते हुए विजयवर्गीय ने कहा- ‘संध्या दीदी की भी जरा चौड़ाई बढ़ गई थोड़ी सी।’ इसके बाद उन्होंने मयंक को मजाकिया अंदाज में कार्यक्रमों में आगे रहने वाला बताया था। टिप्पणी का वीडियो सामने आने के बाद मामला चर्चा में आया। ———————————————— ये खबर भी पढ़िए… मंत्री विजयवर्गीय ने महिला पार्षद की बॉडी पर टिप्पणी की मध्य प्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने रविवार को इंदौर में महिला पार्षद संध्या यादव पर टिप्पणी की। उन्होंने पहले पार्षद के काम की तारीफ की, फिर कहा- आपकी जरा चौड़ाई बढ़ गई है। कमेंट करते ही मंच पर बैठे बीजेपी नेता हंसने लगे। अब वीडियो वायरल हो रहा है। पढ़ें पूरी खबर…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here