Homeमध्यप्रदेशडबरा शहर में 3 घंटे बिजली कटौती:सुबह 9 से दोपहर 12 बजे...

डबरा शहर में 3 घंटे बिजली कटौती:सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक मेंटनेंस होगा, कई इलाके प्रभावित

शहर में शनिवार को कुछ इलाकों में बिजली गुल रहेगी। यह कटौती 33 केवी जेल रोड फीडर पर इंटरकनेक्शन के काम की वजह से की जाएगी। इस दौरान सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक बिजली बंद रहेगी। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 33/11 केवी डबरा गांव सबस्टेशन से जुड़े 11 केवी के मंगरौरा, जवाहरगंज और खेरी फीडर को बंद रखा जाएगा। इस कारण चिनोर रोड, गौतम जी की बगिया के पास का इलाका, जेल रोड और खेरी गांव सहित कई क्षेत्रों में बिजली सप्लाई बंद रहेगी। समय घट या बढ़ सकता है बिजली कंपनी ने बताया है कि यह काम बहुत जरूरी है और इसे तय समय में पूरा करने की कोशिश की जाएगी। हालांकि, काम की जरूरत के हिसाब से बिजली कटौती का समय घटाया या बढ़ाया भी जा सकता है। कंपनी ने लोगों से इस काम में सहयोग करने की अपील की है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here