Homeमध्यप्रदेशडंपर ने बाइक सवार 2 युवकों को कुचला, मौत:रायसेन में सिर से...

डंपर ने बाइक सवार 2 युवकों को कुचला, मौत:रायसेन में सिर से गुजरे पहिए, खून से सनी सड़क; हाथों से समेटने पड़े मांस के लोथड़े

रायसेन में 16 पहिया डंपर की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। दोनों डंपर को ओवरटेक कर रहे थे, तभी उसकी चपेट में आ गए। सिर से पहिया गुजरने से मौके पर ही मौत हो गई। हादसा शुक्रवार शाम बेगमगंज-सागर मार्ग पर बीड़ी ब्रांच के पास हुआ। घटना पास लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। वीडियो में डंपर बाइक सवार युवकों को टक्कर मारते और कुचलते हुए निकलता दिख रहा है। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे एंबुलेंसकर्मियों को हाथों से मांस के लोथड़े समेटने पड़े। खून से सनी सड़क को पानी से धुलवाया गया। मृतकों की पहचान सागर जिले की राहतगढ़ तहसील के पैकलोन गांव निवासी रूप बसंत लोधी और महुनागुर्जर गांव निवासी राजेंद्र लोधी के रूप में हुई है। हादसे की दो तस्वीरें देखिए-
दो भारी डंपरों के बीच फंसी बाइक वीडियो में दिख रहा है कि बाइक सवार युवक डंपर को ओवरटेक कर रहे थे। इसी दौरान वे दाहिनी ओर चल रहे डंपर के पिछले पहियों के नीचे आ गए। बाइक डंपर की दूसरी तरफ घिसटती हुई निकल गई। दोनों युवक स्पोर्ट्स बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। इसी दौरान भोपाल की ओर जा रहे दो भारी डंपरों के बीच उनकी बाइक आ गई। डंपर राखड़ से भरा था और सागर की ओर से आ रहा था। ड्राइवर और क्लीनर मौके से फरार हादसे की सूचना मिलते ही एसडीएम प्रियंका भलावी, एसडीओपी सोनाली गुप्ता, थाना प्रभारी राजीव उईके और तहसीलदार प्रमोद उईके पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों शवों को 108 एंबुलेंस की मदद से मर्चुरी भवन भिजवाया और जाम खुलवाया। डंपर (HR 58 E 6580) हरियाणा में पंजीकृत है। हादसे के बाद उसका ड्राइवर और क्लीनर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने डंपर जब्त कर लिया है।
————–
यह खबर भी पढ़ें मालगाड़ी से टकराई पिकअप, 100 मीटर तक घिसटी अनूपपुर के चचाई थाना क्षेत्र में गुरुवार रात करीब 11:30 बजे एक पिकअप गाड़ी रेलवे क्रॉसिंग पर मालगाड़ी के सामने आ गई। मालगाड़ी पिकअप को 100 मीटर तक घसीटती ले गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि 6 लोग घायल हैं। पढ़ें पूरी खबर

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here