Homeमध्यप्रदेशट्विशा शर्मा मौत की मिस्ट्री:CBI ने कहा- साक्ष्यों की बरामदगी बाकी, गवाहों...

ट्विशा शर्मा मौत की मिस्ट्री:CBI ने कहा- साक्ष्यों की बरामदगी बाकी, गवाहों को धमका सकते हैं आरोपी

ट्विशा शर्मा की मौत के मामले में भोपाल कोर्ट ने शुक्रवार को पूर्व जिला जज गिरिबाला और उनके बेटे समर्थ सिंह को 5-5 दिन की सीबीआई रिमांड पर भेज दिया। दोनों 2 जून तक सीबीआई के सुपुर्द रहेंगे। सीबीआई ने कोर्ट में कहा कि मामले की जांच जारी है। कई महत्वपूर्ण साक्ष्यों की बरामदगी और सत्यापन बाकी है। हालांकि ट्विशा का स्त्रीधन बरामद किया जा चुका है। एजेंसी का कहना है कि समर्थ पूछताछ में सहयोग नहीं कर रहा है। दोनों आरोपियों को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ करना जरूरी है। सीबीआई ने साक्ष्यों को प्रभावित करने, गवाहों को धमकाने की आशंका भी जताई। ट्विशा के परिजनों के वकील अंकुर पांडे ने बताया कि आरोपी पक्ष के वकीलों ने सीबीआई की रिमांड मांग का विरोध नहीं किया। अब एजेंसी गिरिबाला और समर्थ के बयानों का मिलान करेगी। मामले के दो अहम कानूनी पहलू 1. गिरफ्तारी के लिए गाइडलाइन का इंतजार
गिरिबाला की गिरफ्तारी के बाद सीबीआई ने इसकी सूचना प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश को दी थी। क्योंकि गिरिबाला पूर्व जिला जज हैं, ऐसे में उनकी गिरफ्तारी से जुड़ी प्रक्रिया को लेकर हाई कोर्ट से संपर्क किया गया, पर संपर्क नहीं हो सका। बाद में सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन के अनुसार औपचारिकताएं पूरी की। 2. किस कोर्ट में होगी सुनवाई, अभी तय नहीं
भोपाल जिला कोर्ट में सीबीआई की अलग से नोटिफाइड कोर्ट नहीं है। यहां मौजूद विशेष सीबीआई अदालत मुख्य रूप से आर्थिक अपराधों से जुड़े मामलों की सुनवाई करती है। मामले की नियमित सुनवाई किस कोर्ट में होगी, इसे लेकर कानूनी स्तर पर चर्चा जारी है। अभी इस संबंध में नोटिफिकेशन जारी नहीं हुआ है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here