Homeमध्यप्रदेशटीकमगढ़ में जिंदा जला युवक, पेट्रोल डालकर आग लगा ली:पिता बोले- तीन...

टीकमगढ़ में जिंदा जला युवक, पेट्रोल डालकर आग लगा ली:पिता बोले- तीन दिन से शराब पी रहा था बेटा, उसने नशे में यह कदम उठाया

टीकमगढ़ जिले में 23 साल के युवक ने खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। गंभीर रूप से झुलसे युवक को प्राथमिक इलाज के बाद छतरपुर रेफर किया गया। वहां उसकी मौत हो गई। घटना मंगलवार रात पलेरा थाना क्षेत्र के महेंद्र महेवा गांव की है। पलेरा थाना प्रभारी प्रीति भार्गव के मुताबिक, युवक का नाम राजाराम कुशवाहा था। उसने घर से कुछ दूरी पर यह कदम उठाया। आग की लपटें देखकर आसपास मौजूद ग्रामीण और परिजन मौके पर पहुंचे। उन्होंने तत्काल आग पर काबू पाया और गंभीर रूप से झुलसे युवक को पलेरा स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां से उसे छतरपुर भेज दिया गया था। देखिए तस्वीरें पिता बोले- उसका किसी से कोई विवाद नहीं था युवक के पिता कालीचरण ने बताया- मेरे बेटे ने पेट्रोल डालकर आत्महत्या कर ली। वह तीन दिन से शराब पी रहा था। शराब के नशे में ही उसने खुद को आग लगा ली। उसका किसी से कोई विवाद नहीं था। उसने नशे में यह कदम उठाया। हम लोग उसे समझाते थे, बेटा मत पिया करो, लेकिन वह नहीं माना। ग्रामीणों ने बताया कि राजा राम कुशवाहा ने मंगलवार रात नशे की हालत में गांव की किसी दुकान से बोतल में पेट्रोल खरीदा। इसके बाद दूसरे मोहल्ले में जाकर खुद पर पेट्रोल डाला और आग लगा ली। परिजनों का कहना है कि राजाराम की अभी शादी भी नहीं हुई थी। परिवार खेती-किसानी करता है। मृतक के पिता की 3 एकड़ जमीन है। राजाराम पिता के साथ ही खेती करता था। ………………… यह खबर भी पढ़ें युवक ने खुद पर डीजल डाला; बोला- विधायक का भतीजा परेशान कर रहा टीकमगढ़ के पलेरा तहसील परिसर में एक युवक ने डीजल डालकर आत्मदाह का प्रयास किया। वहां मौजूद लोगों ने उसे बचा लिया। युवक का आरोप है कि जतारा विधायक का भतीजा अतुल खटीक उसे धमका रहा है। इसी से परेशान होकर ये कदम उठाया। पढ़ें पूरी खबर

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here